Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Devotees were overwhelmed with emotion upon hearing the stories of Shukdev's birth and the legend of Sati

Ghaziabad News: सुकदेव जन्म व सती चरित्र की कथा सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Devotees were overwhelmed with emotion upon hearing the stories of Shukdev's birth and the legend of Sati
बुलंदशहर। डीएम रोड स्थित शिवम लॉज में चल रही श्रीमद्भागवत कथा दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही। इस दौरान कथा वाचक सुमेधानंद महाराज ने सुकदेव जन्म व सती चरित्र समेत कई कथा के प्रसंग सुनाए, जिन्हें सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। उन्होंने सुखदेव जी के जन्म प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया कि वे महर्षि वेदव्यास के पुत्र थे, जिन्होंने जन्म लेते ही सांसारिक मोह-माया का त्याग कर वन की ओर प्रस्थान कर दिया। उनका जीवन वैराग्य, ज्ञान और भक्ति का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सुखदेव जी ने राजा परीक्षित को भागवत कथा सुनाकर उन्हें मोक्ष का मार्ग दिखाया, जो आज भी मानव जीवन के लिए प्रेरणास्रोत है। सती चरित्र का वर्णन करते हुए व्यास जी ने बताया कि माता सती ने अपने पिता दक्ष द्वारा भगवान शिव का अपमान सहन न कर यज्ञ कुंड में आत्माहुति दे दी। यह प्रसंग आत्मसम्मान, निष्ठा और ईश्वर के प्रति अटूट श्रद्धा का संदेश देता है। इस दौरान सतीश चंद्र वर्मा, अशोक वर्मा, राजकुमार वर्मा, दिनेश वर्मा, मनोज वर्मा, विकास वर्मा, हेमंत वर्मा और अनुज वर्मा आदि व्यवस्था और सेवा में जुटे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed