{"_id":"6a10899b0d74f980d10554cb","slug":"devotees-danced-to-the-hymns-at-the-khatu-shyam-festival-and-cheers-continued-until-late-at-night-ghaziabad-news-c-133-1-bul1002-155319-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: खाटू श्याम महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालु, देर रात तक गूंजते रहे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: खाटू श्याम महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालु, देर रात तक गूंजते रहे जयकारे
विज्ञापन
जहांगीराबाद में हुई भजन संध्या में भक्ति गीतों की प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
जहांगीराबाद। नगर के चमेली देवी बरात घर में बृहस्पतिवार रात आयोजित खाटू श्याम बाबा के चतुर्थ वार्षिक महोत्सव में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। देर रात तक चले भजन संध्या कार्यक्रम में श्रद्धालु बाबा के भजनों पर झूमते नजर आए। जयकारों से पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। आकर्षक फूल सज्जा, रंगीन रोशनी और मनमोहक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही।
शुभारंभ समाजसेवी सुबिन भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना और बाबा श्याम की आरती संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
भजन संध्या में हिसार से आए भजन गायक अभिनव ऐरन ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने हारे के सहारे आजा तेरा दास पुकारे, हम उनको लाएंगे जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन
वहीं वृंदावन से पहुंचीं भजन गायिका नीशु शर्मा ने खाटू वाला श्याम धणी मेरा यार है और मुझे चढ़ गया श्याम रंग जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को भावविभोर कर दिया। महिला एवं युवा श्रद्धालुओं ने भजनों पर जमकर नृत्य किया। आयोजन को सफल बनाने में सौरभ विरदी, राजेश, रौनक बंसल, सौरभ गुप्ता सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।