फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Devotee who went to Haridwar washed away in Ganga

Hapur: हरिद्वार गया शिवभक्त गंगा नदी में बह गया, तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा सुराग

Fri, 02 Aug 2024 03:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 02 Aug 2024 03:55 PM IST
सार

गंगा में डूबने की सूचना मिलते ही उसके परिवार के लोग बदहवास हो उठे। परिजन युवक की तलाश में हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
Devotee who went to Haridwar washed away in Ganga
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में परिजनों और दोस्तों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेने सिकंदरपुर गांव निवासी 18 वर्षीय हरीश पाल गंगा में बह गया। सूचना मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया, जो तुरंत ही हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन


सिकंदरपुर निवासी हरीश अपने चाचा और कुछ दोस्तों के साथ गुरुवार को कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गया था। शाम करीब तीन बजे गंगा स्नान करने के दौरान युवक गंगा के तेज बहाव में बह गया। जिसे देखकर उसके चाचा और अन्य लोगों ने शोर मचा दिया। वहीं स्थानीय पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी। 
विज्ञापन


ग्राम प्रधान बब्लू यादव ने बताया कि युवक के गंगा में डूबने की सूचना मिलते ही उसके परिवार के लोग बदहवास हो उठे। परिजन युवक की तलाश में हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। हरीश का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed