{"_id":"589383084f1c1b313de83f92","slug":"development-is-not-religion-caste-bjp-s-agenda-hema-malini","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म-जाति नहीं विकास है भाजपा का एजेंडा : हेमा मालिनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म-जाति नहीं विकास है भाजपा का एजेंडा : हेमा मालिनी
ब्यूरो, अमर उजाला /मोदीनगर
Updated Fri, 03 Feb 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के विकास के लिए परिवर्तन जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सच्चे देशभक्त हैं और भाजपा धर्म-जाति की नहीं बल्कि विकास और सबको एक समान सम्मान देने वाली पार्टी है। भाजपा से मथुरा की सांसद और स्टार प्रचारक अभिनेत्री हेमा मालिनी ने यह बातें मोदीनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।
बृहस्पतिवार को हेमा मालिनी ने मोदीनगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डा. मंजू शिवाच के समर्थन में जनसभा की। हेमा मालिनी को एक झलक देखने और सुनने के लिए लोगों की जबर्दस्त भीड़ रही।
मुलतानी मल मोदी डिग्री कॉलेज ग्राउंड में आयोजित जनसभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बंसत त्यागी और संचालन प्रोफेसर अजित सिंह ने किया। स्टार प्रचारक हेमा मालिनी ने कहा कि मुझे एक अभिनेत्री के रूप में आपका हमेशा प्यार मिला है।
विज्ञापन
राजनीति में स्नेह मिला। उन्होंने कहा कि भाजपा अच्छी पार्टी है। धर्म-जाति देखकर नहीं बल्कि सभी वर्ग के लिए काम करने वाली पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नि:स्वार्थ होकर देशहित में काम कर रहे हैं। हेमा ने कहा कि जनता अच्छी पार्टी के ईमानदार छवि वाले को वोट देकर विधानसभा में भेजने का काम करें।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास के लिए परिवर्तन जरूरी हो गया है इसीलिए भाजपा को वोट देकर यूपी में भाजपा की सरकार बनवाएं। प्रत्याशी डा. मंजू शिवाच ने हेमा मालिनी और अलका तोमर का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
इससे पूर्व क्षेत्रीय सांसद सत्यपाल सिंह, बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नरेंद्र कश्यप, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह सिसौदिया, पवन सिंहल, दिनेश सिंहल, सत्येंद्र त्यागी, रामनारायण, स्वदेश जैन आदि ने विचार रखें।
एक झलक देखने को उमड़ी भीड़
अभिनेत्री हेमा मालिनी की एक झलक देखने के लिए जबर्दस्त भीड़ उमड़ी। माइक पर आते ही हेमा मालिनी ने राधे-राधे कहकर भीड़ का अभिवादन किया। इसके साथ ही हर ओर राधे-राधे की आवाज गूंज उठी।
हेमा मालिनी ने तीन बार भारत माता की जय के नारे लगवाए। संबोधन के बाद हेमा मालिनी कार में सवार होकर हेलीकॉप्टर की ओर जाने लगीं तब भीड़ बैरिकेडिंग तोड़कर कार के सामने पहुंच गई। इससे व्यवस्था चरम गई। बाद में पुलिस के भीड़ धकेलने के बाद कार हैलीपेड की ओर रवाना हो पाई।
मात्र 20 मिनट रुकीं हेमा मालिनी
हेमा मालिनी का हेलीकॉप्टर शाम करीब 4:50 बजे मोदी इंटर कॉलेज पर बने हेलीपैड पर पहुंचा। हेलीकॉप्टर में हेमा के साथ सांसद सत्यपाल और उनकी धर्मपत्नी अलका तोमर भी थीं। इसके बाद तीनों कार से कॉलेज के अंदर-अंदर सभा स्थल पर पहुंचे और आठ मिनट में अपनी बात कहकर हेमा समेत तीनों लोग हेलीकॉप्टर में सवार होकर रवाना हो गए।