फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   devalopment of expressway

रास्तों में बने धार्मिक स्थल हटेंगे, शुरू हुआ सर्वे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
devalopment of expressway
रास्तों में बने धार्मिक स्थल हटेंगे, शुरू सर्वे
विज्ञापन

गाजियाबाद। महानगर के प्रमुख मार्गों के किनारे बने धार्मिक स्थल को हटाने की दिशा में जल्द कार्रवाई तेज होगी। शासन ने बीते 10 सालों के भीतर विभिन्न सड़कों के किनारे बन धार्मिक स्थलों को हटाने के आदेश दिए हैं। शासन के आदेश पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने विभिन्न मार्गों पर सड़कों के किनारे बने धार्मिक स्थानों को चिह्नित करने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। एक सप्ताह में सर्वे रिपोर्ट आने के बाद प्रशासनिक समन्वय से नियमानुसार धार्मिक स्थलों को हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
महानगर में दिल्ली-मेरठ हाइवे के किनारे बड़ी संख्या में धार्मिक स्थल मौजूद हैं। पीडब्ल्यूडी ने बीते वर्ष हाईवे पर मोदीनगर और मुरादनगर में कई धार्मिक स्थलों को हटाने का नोटिस जारी किया था। नोटिस के बाद कई धार्मिक स्थल को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जा चुका है। ऐसे में दिल्ली-मेरठ हाईवे सहित अन्य मार्गों पर सड़कों के किनारे बने धार्मिक स्थलों को हटाने के लिए पहले सर्वे कर उनकी पड़ताल की जाएगी। पहले धार्मिक स्थल का संचालन करने वाली समिति से स्थल को दूसरी जगह स्थानांतरित करने का सुझाव दिया जाएगा। सड़कों के किनारे बने कुछ धार्मिक स्थलों के चलते यातायात को नियंत्रण करने में परेशानी पेश आती है।
विज्ञापन

दूसरी ओर शासन की ओर से दो माह के अंदर सभी जिलों से कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट मांगी गई है। ऐसे में विभागीय समन्वय से कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। आदेश में 2011 से पहले बने धार्मिक स्थलों को निजी स्थानों पर शिफ्ट करने का भी सुझाव दिया गया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद शासन के निर्देशों के बाद स्थानीय स्तर पर कवायद तेज हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने विभिन्न मार्गों पर धार्मिक स्थलों को चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता मनीष वर्मा ने बताया कि दिल्ली-मेरठ हाईवे सहित विभिन्न मार्गों पर सड़कों के किनारे बने धार्मिक स्थलों को चिह्नित करने के लिए सर्वे शुरू किया गया है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर सड़कों किनारे बने धार्मिक स्थलों को हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed