फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Deranged young man opened the super modern airbase pole

विक्षिप्त युवक ने खोल दी देश के सुपर मॉडर्न एयरबेस की पोल

Sat, 07 May 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 07 May 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
Deranged young man opened the super modern airbase pole
देश का सबसे उन्नत एयरबेस बन चुका है हिंडन - फोटो : अमर उजाला

करीब एक माह पहले ही हिंडन को देश का सबसे मॉडर्न एयरबेस बताने वाले एयरफोर्स अधिकारियों की बृहस्पतिवार रात कथित मानसिक विक्षिप्त युवक ने पोल खोल दी। सुरक्षा को धता बताते हुए यह युवक एयरबेस में तो दाखिल हुआ ही, बल्कि करीब छह घंटे तक एयरफोर्स के सुरक्षाकर्मियों को छकाता भी रहा।

विज्ञापन


अब प्रश्न उठता है कि विश्व के सबसे उन्नत विमान हरक्युलिस और ग्लोबमास्टर तक अगर कोई संदिग्ध पहुंच जाता तो उसका जिम्मेदार कौन होता। अमर उजाला ने पहले ही हिंडन की सुरक्षा के संबंध में खबर प्रकाशित कर अधिकारियों को चेताया था।  
विज्ञापन


कुछ माह पहले ही हिंडन को देश का पहला क्विक रिस्पांस एयरबेस घोषित किया गया था। देश में कहीं भी आपदा आने पर यहीं से तुरंत मदद भेजी जाती है। इतना ही नहीं विश्व के सबसे बड़े मालवाहक सी-17 ग्लोबमास्टर और छोटे से छोटे रनवे पर उतरने में सक्षम सी-130 जे हरक्युलिस विमान का स्थायी बेस भी हिंडन ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पठानकोट हमले के बाद अमर उजाला ने हिंडन एयरबेस की टूटी बाउंड्री समेत सुरक्षा के कई मुद्दों पर खबर प्रकाशित कर अधिकारियों को चेताया था, मगर लापरवाही जारी रही। हालांकि एयरफोर्स पीआरओ ग्रुप कैप्टन संदीप मेहता ने बताया कि तुरंत संदिग्ध को दबोच लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया है। हिंडन की बाउंड्रीवॉल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


रनवे और तकनीकी टॉवरों के बेहद करीब था संदिग्ध
संदिग्ध युवक सोनू जिस गेट से एयरफोर्स स्टेशन के अंदर घुसा, वहां से एयरबेस का रनवे और तकनीकी टॉवर बेहद करीब हैं। गनीमत रही कि संदिग्ध को समय रहते तुरंत दबोच लिया गया। उधर, एयरफोर्स ने गेट नंबर-5 की सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही आसपास कोई भी संदिग्ध दिखने पर तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed