फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Deputy Registrar stays maintenance fee hike at Bharat City.

Ghaziabad News: भारत सिटी में मेंटेनेंस शुल्क बढ़ोतरी पर डिप्टी रजिस्ट्रार ने लगाई रोक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Deputy Registrar stays maintenance fee hike at Bharat City.
साहिबाबाद। भारत सिटी फेज-1 अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) की ओर से मेंटेनेंस शुल्क में की गई बढ़ोतरी पर डिप्टी रजिस्ट्रार ने रोक लगा दी है। निवासियों की ओर से शिकायत पर एओए को नोटिस जारी कर शुल्क बढ़ाने के संबंध में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

दरअसल, सोसायटी निवासी विक्रांत ने बताया कि डिप्टी रजिस्ट्रार से रणधीर शर्मा समेत 149 निवासियों की ओर से संयुक्त हस्ताक्षरित शिकायत करके मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने का आरोप लगाया। इसमें बताया गया कि रविवार को एओए की ओर से एक सूचना जारी कर कॉमन एरिया मेंटेनेंस शुल्क को 1.28 रुपये प्रति वर्ग फीट प्रतिमाह से बढ़ाकर 2.25 रुपये प्रति वर्ग फीट कर दिया है। यह बढ़ोतरी मंगलवार (21 जुलाई) से लागू किए जाने की घोषणा की गई थी। मेंटेनेंस शुल्क में करीब 76 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई। आरोप है कि यह निर्णय बिना जीबीएम, वित्तीय विवरण, रिपोर्ट या सदस्यों के समक्ष आय-व्यय का पारदर्शी ब्योरा प्रस्तुत किए बिना ही लिया गया। डिप्टी रजिस्ट्रार की ओर से जारी पत्र में एओए अध्यक्ष और सचिव को निर्देश दिया गया है कि शिकायत में बिंदुवार आख्या, साक्ष्य और प्रमाणों सहित 15 दिन में कार्यालय में प्रस्तुत करें। यह भी निर्देश दिया गया है कि मामले का अंतिम निस्तारण होने तक बढ़ाए गए मेंटेनेंस शुल्क को लागू न किया जाए।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed