फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Deputy Municipal Commissioner, clashed with the illegal cutting of Unipol girl

अवैध यूनिपोल काटे तो उप नगर आयुक्त से भिड़ी महिला

Mon, 19 Dec 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Mon, 19 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Deputy Municipal Commissioner, clashed with the illegal cutting of Unipol girl
उप नगर आयुक्त से भिड़ती महिला - फोटो : अमर उजाला
अवैध यूनिपोल काटा तो एक विज्ञापन फर्म चलाने वाली महिला उप नगर आयुक्त से भिड़ गई। महिला ने यूनिपोल को जायज ठहराते हुए निगम की कार्रवाई का विरोध किया। इस बीच उप नगर आयुक्त और महिला के बीच जमकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


करीब 15 मिनट तक जमकर हंगामा हुआ, लेकिन उप नगर आयुक्त अड़ गए और महिला को बैकफुट पर आना पड़ा। पुलिस की मौजूदगी में यूनिपोल काट दिया गया। निगम ने करीब आठ घंटे चलाए इस अभियान में 7 अवैध यूनिपोल समेत 210 अवैध होर्डिंग्स, कियोस्क, लॉलीपॉप काटे गए।
विज्ञापन


रविवार को उप नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, संयुक्त नगर आयुक्त एसके तिवारी, जोनल अधिकारी सुनील राय और एसके गौतम के नेतृत्व में अवैध यूनिपोल के खिलाफ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम की टीम हापुड़ रोड स्थित सेठ मुकुंदलाल स्कूल के पास डिवाइड पर लगा अवैध यूनिपोल काटने लगी तो विज्ञापन फर्म की संचालिका भड़क गई। उन्होंने अपने यूनिपोल को जायज बताया और अफसरों पर मनमानी का आरोप लगाने लगी।

उनका कहना था कि अनुबंध के मुताबिक ही उसने पोल लगाए हैं। महिला ने गुस्सा दिखाया तो उप नगर आयुक्त अरुण गुप्त का पारा भी चढ़ गया। काफी देर तक दोनों में जमकर कहासुनी हुई, लेकिन उप नगर आयुक्त भी अड़ गए और यूनिपोल कटवाकर ही वहां से हटे।

उन्होंने महिला को फटकार लगाई तो बाद में वह बैकफुट पर आ गई। पुलिस की मौजूदगी में अन्य फर्मों के भी अवैध यूनिपोल, होर्डिंग्स और कियोस्क काटे गए। उप नगर आयुक्त ने बताया कि शाम छह बजे तक चले अभियान में 86 होर्डिंग्स, 107 कियोस्क, 10 लॉलीपॉप, 7 यूनिपोल काटे गए।


एक दिशा सूचक बोर्ड को खाली कराया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को एनएच-24 पर हिंडन पुल से लालकुआं तक अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग्स और यूनिपोल काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed