{"_id":"67f018d9e9a01c85340849c4","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-maurya-will-attend-the-program-of-kashyap-community-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कश्यप समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, पुलिस रहेगी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कश्यप समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, पुलिस रहेगी तैनात
Fri, 04 Apr 2025 11:08 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 04 Apr 2025 11:08 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या शनिवार को गाजियाबाद आ रहे हैं। यहां वह कश्यप समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके आगमन पर पुलिस तैनात रहेगी। हालांकि रूट डावर्जन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
विस्तार
विजयनगर क्षेत्र स्थित रामलीला ग्राउंड में कश्यप समाज के कार्यक्रम में सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार की दोपहर शिरकत करेंगे। डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि हिंडन एयरपोर्ट से उपमुख्यमंत्री रामलीला मैदान करीब डेढ़ बजे पहुंचेंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम के बाद गेस्ट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों से साथ वार्ता करेंगे। जिसके बाद वह करीब ढाई बजे हिंडन एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। बताया कि रामलीला ग्राउंड में 40 सिपाही, 15 उपनिरीक्षक के साथ चार निरीक्षकों और दो एसीपी की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
10 महिला कांस्टेबल भी तैनात रहेंगी। इसके साथ ही 50 पुलिसकर्मी मेरठ तिराहे से रेलवे रोड और चौधरी मोड़ चौराहे तक तैनात रहेंगे। बताया कि रूट डाइवर्जन नहीं किया गया है। उपमुख्यमंत्री के काफिले के आगमन और प्रस्थान के समय कुछ देर के लिए वाहनों को मुख्य रोड के संपर्क मार्गों पर रोका जाएगा।
विज्ञापन