फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dengue larvae will be sued

मिला डेंगू का लार्वा तो होगा मुकदमा

Thu, 23 Mar 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 23 Mar 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Dengue larvae will be sued
doctor - फोटो : demo pic

 हाईकोर्ट की सख्ती के बाद से इस बार स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अपना लिया है। डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए अब कड़ाई करते हुए यह फैसला लिया गया है कि संस्थानों और घरों में अगर डेंगू का लार्वा मिला तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा और जुर्माना वसूला जाएगा। इसके साथ ही प्राइवेट अस्पतालों और लैब को भी नोटिफिकेशन अनिवार्य कर दिया है।

विज्ञापन


पिछले साल डेंगू- चिकनगुनिया से होने वाली मौतों पर हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को फटकार लगाई थी। कोर्ट ने इससे निपटने संबंधी निर्देश भी दिए थे। शीर्ष न्यायपालिका सुप्रीम कोर्ट ने भी नाराजगी जताई थी।  इसी सख्ती का नतीजा है कि अब स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।
विज्ञापन


इस बार सख्ती करते हुए यह आदेश दिया है कि जिन घरों और कार्यालयों  में डेंगू का लार्वा पाया जाएगा उन पर मुकदमा दर्ज होगा इसके साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा। जुर्माने की राशि अभी तय नहीं हुई है लेकिन यह 200 से लेकर पांच सौ तक भी हो सकती है। गौरतलब है कि अधिकतर घरों और कार्यालयों के कूलर और एसी डक्ट में डेंगू का लार्वा पाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में डीएमओ जीके मिश्रा ने बताया कि इस बार लार्वा मिलने पर मालिक और संस्थान के प्रमुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।निजी डॉक्टर को भी देना होगा मरीजों का रिकार्डसंक्रामक रोगों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को 24 घंटे के अंदर देनी होती है। यह निर्देश हर साल दिए जाते हैं लेकिन इसका कड़ाई से पालन नहीं होता है।

लेकिन इस बार कड़ाई से इसका पालन किया जाएगा और सभी प्राइवेट अस्पतालों और पैथलैब को दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे कि डेंगू के मरीज आने के 24 घंटे के अंदर स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट भेजी जाए और मरीज का सैंपल भी भेजा जाए।


सीएमओ डॉ. अजेय अग्रवाल ने बताया कि डेंगू एक नोटिफाइड रोग है इसकी सूचना 24 घंटे के अंदर उपलब्ध होनी चाहिए। इसको लेकर आईएमए को पत्र लिखा जाएगा कि वह सभी प्राइवेट अस्पतालों और चिकित्सकों को रिपोर्ट अनिवार्य रूप से देने के लिए निर्देशित करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed