फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dengue larvae found at 55 places in Govindpuram, Sanjay Nagar and Vijayanagar

Ghaziabad News: गोविंदपुरम, संजय नगर और विजयनगर में 55 स्थानों पर मिला डेंगू का लार्वा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Dengue larvae found at 55 places in Govindpuram, Sanjay Nagar and Vijayanagar
गाजियाबाद। मलेरिया विभाग के सर्वे में गोविंदपुरम, संजय नगर, विजयनगर और लैंड क्राफ्ट में 55 स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला है। संक्रामक रोग नियंत्रण अभियान के दस्तक अभियान में रोजाना 50 से 55 स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिल रहा है। सर्वे से पता चला है कि पुरानी कॉलोनियों में कूलर में डेंगू के लार्वा मिल रहे हैं जबकि, हाईराइज सोसायटी में गमलों में लार्वा की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में दस्तक के तहत घर-घर शुरू कराए गए सर्वे में बृहस्पतिवार को कुल 55 स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला है। इसमें विजय नगर, गोविंदपुरम के बी और सी ब्लॉक, संजय नगर सेक्टर-23 के सरकारी आवास में कूलर में लार्वा मिले हैं जबकि, हाईराइज सोसायटी में अलग-अलग 12 स्थानों पर गमलों में डेंगू का लार्वा मिला है। सभी संबंधित भूस्वामियों को चेतावनी देकर दोबारा जलभराव होने से बचाने का निर्देश मलेरिया विभाग की टीम ने दिया है। इन क्षेत्रों में एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया गया है। कूलर, गमले और पक्षियों को पानी देने वाले बर्तनों के अलावा छत पर टूटे-फूटे बर्तनों में डेंगू का लार्वा मिला है। 15 दिन के बाद दोबारा जांच करने पर अगर लार्वा मिला तो संबंधित के खिलाफ नोटिस जारी कर जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन


यह क्षेत्र हैं संवेदनशील
प्रताप विहार सेक्टरा-11, सिद्धार्थ विहार-दो, राहुलविहार, डूंडाहेड़ा, बागू, क्रिश्चियन नगर, मिर्जापुर, कैला भट्ठा, दीनदयालुपरी, सेवानगर, मालीवाड़ा, गगन विहार, कृष्णा नगर, लाल क्वार्टर, लोहिया नगर, सर्वोदय नगर, सुंदरपुरी, ऊदलनगर, दौलतपुरा, नासिरपुर फाटक और महेंद्रा एंक्लेव, झंडापुर, करहेड़ा, कनावनी, अर्थला, नंदग्राम, नूरनगर सिहानी, पीला क्वार्टर समेत 27 क्षेत्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed