{"_id":"689cf352704bf2d82b063ec8","slug":"demonstration-at-the-police-station-demanding-a-ban-on-the-sale-of-chinese-thread-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-106887-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चाइनीज मांझे की ब्रिकी पर रोक लगाने की मांग को लेकर थाने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चाइनीज मांझे की ब्रिकी पर रोक लगाने की मांग को लेकर थाने पर प्रदर्शन
विज्ञापन
मोदीनगर। भाकियू किसान सभा ने चाइनीज मांझे की अवैध बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर निवाड़ी थाने पर जमकर हंगामा किया। इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन थानाप्रभारी को दिया।
बता दे कि चाइनीज मांझे से आए दिन हादसे हो रहे हैं। मंगलवार शाम को कस्बा निवाड़ी में चाइनीज मांझे की चपेट में आकर अंकुर नाम युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। भाकियू किसान सभा अराजनैतिक के नेतृत्व में सैकड़ों लोग एकत्र होकर निवाड़ी थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि कस्बा निवाड़ी में कई दुकानों पर चाइनीज मांझे की बिक्री हो रही है। मांझे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन निवाड़ी थानाप्रभारी को दिया। राष्ट्रीय संरक्षक सतेन्द्र त्यागी, रोहित चौधरी, सैकी त्यागी, नरेन्द्र त्यागी, नितेश त्यागी, देवांश त्यगाी, सभासद राजन त्यागी, शेखर त्यागी आदि मौजूद रहे