{"_id":"64c2c7eb58a25c6b000c9247","slug":"demanded-20-lakhs-as-hostage-in-the-bank-threatened-for-not-giving-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-163488-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बैंक में बंधक बनाकर मांगे 20 लाख, नहीं देने पर दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बैंक में बंधक बनाकर मांगे 20 लाख, नहीं देने पर दी धमकी
विज्ञापन
गाजियाबाद। ट्रक पर बैंक से लिए लोन की किस्त भरने में दो दिन की देरी होने पर बैंक अधिकारियों ने दिल्ली गेट निवासी तरुण झा के घर पहुंचकर अभद्रता की और धमकी दी। आरोप है कि ट्रक को भाड़े पर ले जाने के दौरान कुरुक्षेत्र में बदमाशों ने उनका ट्रक लूटकर उनका व उनके पिता से कई दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर करा लिए और उन्हें सड़क पर छोड़ दिया। उन्होंने स्थानीय पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। घर पहुंचने पर उन्हें पता चला कि जिस बैंक से उन्होंने लोन लिया उसके अधिकारियों ने उनके ट्रक लुटवाया है। मामले में उन्होंने इंडसइंड बैंक के प्रबंधक अंकुर शर्मा, लोन एजेंट सुमित त्यागी, इंद्रेश तिवारी, क्षेत्रीय प्रबंधक समेत 25 अज्ञात के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर कविनगर थाने में केस दर्ज कराया है।
तरुण झा का कहना है कि उन्होंने अप्रैल 2022 में पंजाब मोटर वक्र्स शोरूम मेरठ रोड से एक सीएनजी ट्रक खरीदा था। जिस पर राजनगर स्थित इंडसइंड बैंक की शाखा से 20.92 लाख का ऋण कराया था। जिसकी वह लगातार किस्त जमा कर रहे हैं। कंपनी के रुपये नहीं मिल पाने के कारण मार्च 2023 की किस्त जमा करने में देरी हो गई तो एक दिन बाद ही बैंक से रिकवरी विभाग की टीम कुछ हथियारबंद लोगों को लेकर उनके घर पहुंच गई और उनसे व उनके परिवार से अभद्रता कर धमकी दी। आरोप है कि 24 अप्रैल को जब वह पिता के साथ ट्रक का भाड़ा लेकर हरियाणा गए तो रास्ते में हाईवे पर कुछ बदमाशों ने उनका ट्रक लूट लिया। वहां से आने के बाद जब वह बैंक में गए तो बैंक प्रबंधक व उनकी टीम ने उनसे 20 लाख रुपये की मांग की और घर के कागज गिरवी रखने पर ही ट्रक देने की बात कही। इसके बाद उन्होंने उनका ऑनलाइन किस्त जमा करने का ऑप्शन बंद कर बैंक लूटने के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।