फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Demand to shut down meat shops along the Kanwar Yatra route; protest held at the Tehsil office

Ghaziabad News: कांवड़ यात्रा मार्ग पर मीट की दुकानें बंद कराने की मांग, तहसील पर प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Demand to shut down meat shops along the Kanwar Yatra route; protest held at the Tehsil office
मोदीनगर। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर दिल्ली-मेरठ मार्ग और गंगनहर पटरी स्थित मीट की दुकानों को बंद कराने की मांग को लेकर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


हिंदू रक्षा दल की विधानसभा अध्यक्ष सपना अग्रवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है और लंबी दूरी के कांवड़िये भी मार्ग पर पहुंचने लगे हैं। ऐसे में यात्रा मार्ग पर संचालित मीट की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद कराया जाना चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान बना रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद संगठन की ओर से एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में दिल्ली-मेरठ मार्ग और गंगनहर पटरी पर स्थित मीट की दुकानों को कांवड़ यात्रा अवधि के दौरान बंद कराने की मांग की गई। एसडीएम ने मामले में नियमानुसार विचार कर आवश्यक निर्णय लेने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed