{"_id":"6940607c892551a8000426ac","slug":"demand-to-compensate-the-victims-from-the-salaries-of-the-officers-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-782645-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पीड़ित व्यक्तियों की भरपाई अधिकारियों के वेतन से कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पीड़ित व्यक्तियों की भरपाई अधिकारियों के वेतन से कराने की मांग
विज्ञापन
गाजियाबाद। फ्लैट ओनर फेडरेशन और आरडब्लूए फेडरेशन ने प्रदूषण से पीड़ित व्यक्तियों की भरपाई अधिकारियों के वेतन से करने की मांग की है। कर्नल टीपी त्यागी (सेनि.) ने कई बार सिविल सोसायटी और फेडरेशन की ओर से प्रशासन को प्रदूषण नियंत्रण के उपाय सुझाव में दिए गए। इसके बावजूद उन सुझावों पर कार्य नहीं किया गया है।
सोमवार को हुई बैठक में उन्होंने कहा कि एक महीने में कई बार देश का सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर घोषित किया जा चुका है। लोगों की उम्र कम हो रही है, हर व्यक्ति खांस रहा है, फेफड़े सिकुड़ रहे हैं, बच्चे और बूढ़े विशेष तौर पर परेशान हैं। ऐसे में कहीं कहीं सड़कों पर पानी का छिड़काव कराकर वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने की खानापूर्ति कर ली जाती है। करीब एक महीना होने को आया लेकिन जिलाधिकारी की तरफ से एक भी बिंदु पर कोई एडवाइजरी या आदेश नहीं पारित किया गया है। जब जान पर बन आई हो तब सबसे ज्यादा वरीयता प्रदूषण नियंत्रण को दी जानी चाहिए। इसके बावजूद अब तक इस पर कार्य नहीं किया जा रहा है। ऐसे में पीड़ितों का इलाज अधिकारियों के वेतन से ही कराना चाहिए। इस मौके पर डाॅ. पवन कौशिक, डाॅ. आरके आर्या, जय दीक्षित, कैलाश चंद शर्मा, मुकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।