फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Demand for tree pruning in Tulsi Niketan parks

Ghaziabad News: तुलसी निकेतन के पार्कों में पेड़ों की छंटाई की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Demand for tree pruning in Tulsi Niketan parks
साहिबाबाद। तुलसी निकेतन कॉलोनी के पार्कों में पेड़ों की बढ़ती शाखाओं और घने पत्तों के कारण सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था प्रभावित हो रही है। पार्कों में लगे पेड़ काफी बड़े और घने हो गए हैं। इनकी शाखाएं स्ट्रीट लाइट की रोशनी को नीचे पहुंचने से रोक रही हैं। इसके कारण रात के समय पार्कों और आसपास के घरों के सामने अंधेरा रहने की शिकायत सामने आई है। तुलसी निकेतन आरडब्ल्यूए के सचिव किशन सिंह रावत ने इस संबंध में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के कार्यपालक अभियंता को पत्र भेजकर पेड़ों की छंटाई कराने की मांग की है। उनका कहना है कि पार्कों में पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को रात के समय परेशानी होती है। अंधेरे का फायदा उठाकर बाहरी लोगों पार्क में जमा हो जाते हैं। जीडीए के सहायक अभियंता रुद्रेश शुक्ला का कहना है कि मामला संज्ञान में ले लिया गया है। जल्द ही मौका का निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed