फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Demand for arrest of the accused, surrounded the police station and blocked it

Ghaziabad News: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, थाने का घेराव कर लगाया जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of the accused, surrounded the police station and blocked it
मोदीनगर। देवेन्द्रपुरी स्थित नई कॉलोनी में एक सप्ताह पूर्व हुई विवाहिता की मौत मामले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने बुधवार को थाने का घेराव कर जाम लगा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। एसीपी ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

मेरठ के जानी स्थित कलंजरी गांव निवासी संजय वर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी छोटी बहन पूजा वर्मा की शादी मोदीनगर की देवेन्द्रपुरी की नई कॉलोनी निवासी आकाश वर्मा के साथ 25 अप्रैल 2024 को थी। आकाश वर्मा उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है। संजय वर्मा ने बताया कि ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से नाखुश थे और कार की मांग को लेकर पूजा को प्रताड़ित करने लगे। बीती 10 जुलाई की रात पूजा वर्मा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। संजय वर्मा ने दहेज हत्या का आरोप लगा पति आकाश वर्मा और ससुर राजेश वर्मा सहित कुल छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मगर, पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने सेे नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने बुधवार को मोदीनगर थाने पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगा नारेबाजी की और थाने के सामने जाम लगा लगा दिया। पुलिस ने उन्हें किसी तरह समझा कर जाम खुलवाया। इसके बाद वह थाने में धरने पर बैठ गए। मामला बढ़ता देख एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय थाने पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। एसीपी ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed