{"_id":"6a14a94449cfc165570c96ad","slug":"demand-for-arrest-of-accused-in-attempted-rape-case-commotion-at-police-station-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-109634-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दुष्कर्म के प्रयास मामले में आरोपी के गिरफ्तारी की मांग, थाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दुष्कर्म के प्रयास मामले में आरोपी के गिरफ्तारी की मांग, थाने पर हंगामा
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के एक गांव में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने थाने पर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। पुलिस की पकड़ से दूर आरोपी पीड़िता और परिवार पर समझौते का दबाव बना रहा है। आरोपी समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
महिला और उसके परिजनों के साथ ग्रामीण एकत्रित होकर मोदीनगर थाने पहुंचे और हंगामा किया। बताया कि बीती 10 मई को मनचले प्रदीप नेहरा उर्फ बब्लू ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया था। विरोध करने पर आरोपी ने महिला व उसके चार वर्षीय पुत्र की बेरहमी से पिटाई की और गला दबाकर मारने का प्रयास किया था। आरोप है कि पुलिस ने घटना की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली मगर 15 दिन बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया।
आरोपी प्रदीप नेहरा महिला व उनके परिवार पर समझौते का दबाव बना रहा है। आरोपी समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इससे परिवार दहशत में है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने उन्हें आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा देकर शांत कराया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हुई हैं।