फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Demand for action from the Police Commissioner against filing the case

Ghaziabad News: मुकदमा दर्ज कराने के खिलाफ पुलिस आयुक्त से कार्रवाई की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Demand for action from the Police Commissioner against filing the case
गाजियाबाद। अधिवक्ता के खिलाफ कविनगर के थाने में लूट और जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस आयुक्त से जांच कर कार्रवाई की मांगी की है। अधिवक्ता रोहित गोला ने पुलिस आयुक्त को दी तहरीर में बताया है कि उनके ऊपर जो भी आरोप लगाए गए हैं, वह पुलिस की जांच में न्यायालय के सीसीटीवी फुटेज में एक भी पुष्टि नहीं हुई है। इसकी पुलिस ने रोजनामचे में पुष्टि की है।
विज्ञापन

अधिवक्ता रोहित ने बताया कि ललित मित्तल ने कविनगर थाने में 19 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसमें ललित ने आरोप लगाया कि रस्सी से गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास किया गया और सोने की अंगूठी लूटी गई थी। बताया गया है कि इस घटना में छह लोग शामिल थे। रोहित का आरोप है कि ललित ने गले पर रस्सी के निशान फर्जी तरीके से तैयार किए थे, जिससे कि पुलिस आसानी से रिपोर्ट दर्ज कर सके। घटना की विवेचना करते हुए जान से मार देने के प्रयास और लूट की धारा को न्यायालय की सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद पुलिस ने मामला खत्म कर दिया। इसलिए लूट की झूठी सूचना पुलिस को देना, षडयंत्र रचने सहित अन्य मामलों में जांच कर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed