फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Delivery boy trapped in lift for 13 minutes during power outage.

Ghaziabad News: लाइट जाने पर 13 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा डिलीवरी ब्वॉय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Delivery boy trapped in lift for 13 minutes during power outage.
गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड सोसायटी में बृहस्पतिवार को लाइट जाने पर डीजी सेट से आपूर्ति नहीं हो सकी। जिस कारण लिफ्ट में 13 मिनट तक डिलीवरी ब्वॉय फंसा रहा। घटना सी-8 टावर की बताई जा रही है। अन्य कई टावरों में भी लोग फंसे रहे। बिजली आपूर्ति होने के बाद ही लोग बाहर निकल सके, तब लोगों के जान में जान आई। लोगों में मेंटीनेंस विभाग की लापरवाही के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन

इंटरनल फॉल्ट के कारण सुबह 7.45 के आसपास विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इस कारण लोगों की सुबह की दिनचर्या प्रभावित हो गई। सप्लाई बाधित होने के बाद भी काफी देर तक सोसायटी में पावर बैकअप के लिए लगाए गए डीजी सेट नहीं चले। इस कारण कई लोग लिफ्ट में फंस गए। सी-8 टॉवर में एक डिलीवरी ब्वॉय 13 मिनट तक फंसा रहा। इस वजह से अफरातफरी मच गई। डीजी सेट चलने के बाद लिफ्ट खुली, तब उसे निकाला गया। निवासी जय कुमार ने बताया कि पिछले पांच सालों से मेंटीनेंस विभाग डीजी ऑटोमेशन की बात कर रहा है, लेकिन आज तक यह नहीं हो सका है। जब भी लाइट जाती है, उसके बाद तुरंत डीजी सेट नहीं चलते। इससे लोगों को अंधेरे में रहना पड़ता है। इसकी मरम्मत के लिए प्रतिदिन 10 रुपये का शुल्क भी लिया जाता है, लेकिन आज तक डीजी सेट सुचारु नहीं चलते। बृहस्पतिवार को भी लाइट जाने पर डीजी सेट काफी देर बाद चले, तब तक लोग लिफ्ट में फंसे रहे। एक डिलीवरी ब्वॉय 13 मिनट तक फंसा रहा। निवासी उपेंद्र गुप्ता कहना है कि 22 रुपये प्रति यूनिट डीजी सेट का शुल्क लिया जा रहा है। उसके बाद भी आपूर्ति नहीं दी जा रही है। बिजली की ट्रिपिंग होने पर लिफ्ट नीचे जाकर ऑटोमेटिक खुल जाती है, लेकिन बृहस्पतिवार को लाइट गई और डीजी सेट नहीं चले। इससे सभी लिफ्ट बंद हो गईं। डिलीवरी ब्वॉय के साथ सी-2 टॉवर में भी कई लोग फंसे रहे। इंटरनल फॉल्ट के कारण बिजली करीब नौ बजे आई। नंद सिंह नेगी का कहना है कि ऑफिस जाने का समय था, ऐसे में जहां लिफ्ट बंद थीं, वहां ऊपरी टावर के लोगों को सीढ़ी के सहारे पार्किंग तक जाना पड़ा।
विज्ञापन

प्रतीक ग्रैंड सोसायटी के मेटीनेंस मैनेजर संदीप राणा का कहना है कि डीजी सेट पूरी तरह ऑटोमेशन पर हैं। लाइट जाते ही आ जाती है। बिजली ट्रिपिंग पर लिफ्ट नीचे जाकर अपनेआप खुल जाती है। इतनी बड़ी सोसायटी है, छोटी-मोटी समस्याएं तो चलती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed