{"_id":"6a023aec52a52d2555052bef","slug":"delivery-boy-dies-in-car-crash-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-18852-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कार की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कार की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत
विज्ञापन
इंदिरापुरम। प्रह्लादगढ़ी क्षेत्र में डिलीवरी देने जा रहे साहिबाबाद के अर्थला स्थित गुर्जर कॉलोनी निवासी रोहित बैंसला (34) की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा 10 मई की देर रात का है। वह ग्रोसरी कंपनी में काम करते थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उधर, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
पीड़ित भाई अजय बैंसला ने बताया कि उनका भाई रोहित ऑनलाइन ग्रॉसरी कंपनी में डिलीवरी बॉय थे। शनिवार देर रात करीब दो बजे वह साहिबाबाद साइट 4 से प्रह्लादगढ़ी ऑर्डर देने जा रहा था। साहिबाबाद सब्जी मंडी के सामने पेट्रोल पंप के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी चालक कार लेकर मौके से भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और तुरंत इलाज के लिए नरेंद्र मोहन अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पहचान होने के बाद पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी। अजय बैंसला का आरोप है कि मौके पर मौजूद राहगीर अगर पुलिस का इंतजार करने की जगह जल्द भाई को अस्पताल पहुंचा देते तो शायद जान बच सकती थी। उन्होंने कार चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।