फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   delhi teenager stabbed to death by his friends in Elaichipur jungles of Tranika City

दिल्ली के किशोर की गाजियाबाद में हत्या: कातिल दोस्तों की मंशा न भाप सका रिहान, चाकू से गोदा; जंगल में मिला शव

Wed, 23 Jul 2025 06:04 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 23 Jul 2025 06:04 PM IST
सार

गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक किशोर की चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया है। दिल्ली में विवाद के बाद आरोपी किशोर को लोनी लेकर आए थे। जहां वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
delhi teenager stabbed to death by his friends in Elaichipur jungles of Tranika City
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

पुरानी रंजिश को लेकर दिल्ली के श्री राम कॉलोनी राजीव विहार कॉलोनी इलाके में रहने वाले रिहान (17) की ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र के इलाइचीपुर जंगलों में दोस्तों ने चाकू से गोद कर हत्या कर दी। दिल्ली में हुए झगड़े के बाद रिहान को लोनी लाए थे।

विज्ञापन


मंगलवार रात रिहान का शव मिला है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। रिहान सोमवार शाम से ही घर से गया था। श्री राम राजीव विहार दिल्ली गली नंबर 9 डी ब्लॉक में सगीर परिवार के साथ रहते थे। सगीर सऊदी अरब में गाड़ी मैकेनिक का काम करते हैं। परिवार में पत्नी रेशमा और चार बच्चे हैं। 
विज्ञापन


सगीर के साले साबिर ने बताया कि उनका सबसे बड़ा भांजा रिहान को उसके दोस्तों ने सोमवार शाम करीब 4 बजे घर से बुलाया था। शाम तक रिहान घर घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश किया। कहीं नहीं मिला तो परिजनों ने खजूरी खास पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार शाम रिहान का शव ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र के इलाइचीपुर जंगलों में मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजन भी तलाश करते हुए लोनी पहुंचे थे। रिहान के शरीर पर चाकू के कई निशान थे। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। साबिर ने बताया कि रिहान के दोस्तों ने पुराने रंजिश के चलते चाकू गोद कर हत्या की है। 


एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed