फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Delhi Police stopped Yeti while going to Delhi

Ghaziabad News: दिल्ली जाते हुए यति को दिल्ली पुलिस ने रोका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police stopped Yeti while going to Delhi
गाजियाबाद। महांडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को इस्रायली दूतावास जाने से रोक दिया। महंत यति इस्रायली दूतावास जाकर अपने खून से लिखे पत्र को सौंपने वाले थे। यति नरसिंहानंद ने बताया कि दिल्ली पहुंचते ही पुलिस ने उनको रास्ते में घेर लिया और तिलक मार्ग थाने ले गए। वहां रक्त लिखित पत्र थाने में ही पुलिस उपायुक्त को सौंपने को मजबूर कर दिया गया।वहां से उन्हें जबरदस्ती वापस डासना छोड़ा गया। उन्होंने कहा कि यह संवैधानिक अधिकारों का हनन है। यति नरसिंहानंद गिरी अपने शिष्यों के साथ इस्रायल जाने और सरकार का समर्थन करने की अपील की थी। उन्होंने इस्रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को खून से पत्र लिखा था, जिसे दूतावास में देने जा रहे थे। उनके साथ डॉ. उदिता त्यागी, अनिल यादव, धीरज फौजी, यति रणसिंहानंद, सूचित त्यागी, मोहित बजरंगी, यति सत्यानंद, अरुण त्यागी, बॉबी त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed