फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Delhi meerut expressway users to get relief from jam from 1 september chipiyana ROB 10 lane starts today

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर राहत: जाम से मिलेगी निजात, आज से चिपियाना आरओबी की 10 लेन पर दौड़ेंगे वाहन

Wed, 01 Sep 2021 08:58 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 01 Sep 2021 08:58 AM IST
सार

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चिपियाना में बन रहे आरओबी पर लोड टेस्टिंग कर करीब एक सप्ताह पहले चार लेन को ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया था। अब एनएचएआई ने आरओबी की 6 अन्य लेन का निर्माण पूरा कर लिया है।

विज्ञापन
Delhi meerut expressway users to get relief from jam from 1 september chipiyana ROB 10 lane starts today
Delhi Meerut expressway - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले लाखों वाहन चालकों को आज से बड़ी राहत मिल जाएगी। दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर चिपियाना में बनाए जा रहे आरओबी की 6 लेन बुधवार को आवागमन के लिए खोल दी जाएंगी। इसके बाद अब आरओबी की 10 लेन पर ट्रैफिक का आवागमन शुरू हो जाएगा और लालकुआं व एबीईएस कट पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल जाएगी। इसके बाद आरओबी के दूसरे हिस्से का निर्माण दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन


दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चिपियाना में बन रहे आरओबी पर लोड टेस्टिंग कर करीब एक सप्ताह पहले चार लेन को ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया था। अब एनएचएआई ने आरओबी की 6 अन्य लेन का निर्माण पूरा कर लिया है। बुधवार 1 सितंबर से इन छह लेन पर भी वाहन दौड़ने शुरू हो जाएंगे। 
विज्ञापन


बार-बार बदली तारीख
एनएचएआई ने अप्रैल 2021 में एक्सप्रेसवे को यातायात के लिए खोल दिया था। इसके साथ ही आरओबी को भी शुरू करने की प्लानिंग तैयार की गई थी, लेकिन तब तक चिपियाना आरओबी तैयार नहीं था। एनएचएआई ने फिर दावा किया कि 15 मई तक चिपियाना आरओबी का एक हिस्सा तैयार कर लिया जाएगा। आरओबी का यह हिस्सा 20 अगस्त तक तैयार हो पाया। इसके बाद लोड टेस्टिंग का काम शुरू किया गया। अब दूसरी ओर का आरओबी दिसंबर 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। रेलवे लाइन के ऊपर काम करने के लिए एनओसी मिलने में हुई देरी की वजह से यह प्रोजेक्ट लेट हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन बाद आरओबी की दो लेन होंगी बंद 

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर का कहना है कि करीब 10-15 दिन बाद चिपियाना आरओबी की दो लेन ट्रैफिक के लिए बंद कर दी जाएंगी। यह लेन पुरानी बनी हुई हैं और नए नेशनल हाईवे से इनका लेवल नीचा है। इन दोनों लेन पर लैंड फिलिंग कर लेवल ऊंचा किया जाएगा। इन पर क्रेन आदि का भी आवागमन रहेगा। इसकी वजह से यहां यातायात बंद रहेगा। हालांकि 8 लेन पर ट्रैफिक चलता रहेगा, इससे वाहन चालकों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

सुबह-शाम रहता है जाम 
फिलहाल चिपियाना आरओबी की चार लेन पर यातायात का आवागमन हो रहा है। दिल्ली और मेरठ की ओर से 14 लेन पर आने वाला ट्रैफिक यहां आकर चार लेन पर आ जाता है। इसकी वजह से आरओबी पर और इसके कनेक्टिंग लालकुआं चौक और एबीईएस कट के पास भी जाम रहता है। सुबह 8 से करीब 11 बजे तक और शाम करीब पांच बजे से रात 10 बजे तक यहां ट्रैफिक जाम लग जाता है।


आरओबी की चार लेन पहले ही शुरू कर दी गई थी। एक सितंबर से इसकी छह अन्य लेन शुरू कर दी जाएंगी। बुधवार से 10 लेन पर ट्रैफिक चलेगा। दूसरी ओर का आरओबी दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा।- मुदित गर्ग, परियोजना निदेशक, एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed