Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   delhi meerut expressway accident mother infant son killed four year old injured

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: मां और 10 माह के बेटे की मौत, चार साल के बच्चे का पैर कटा; पति गंभीर

Sat, 14 Nov 2026 07:43 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: विकास कुमार Updated Sat, 14 Nov 2026 07:43 PM IST
सार

गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सुंदरदीप कॉलेज के पास कैंटर से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार गुलशन और उनके 10 माह के बेटे अस्बान की मौत हो गई। चार वर्षीय बेटे रियान का एक पैर कटकर अलग हो गया, जबकि पति असलम भी गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
delhi meerut expressway accident mother infant son killed four year old injured
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद स्थित दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शनिवार दोपहर ढाई बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला और उसके 10 माह के बेटे की मौत हो गई, जबकि चार वर्षीय बेटे की टांग कटकर शरीर से अलग हो गई। हादसे में बाइक चला रहा महिला का पति भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिवार स्प्लेंडर बाइक से पिलखुआ के गांव सिखैडा से गाजियाबाद की ओर जा रहा था।

विज्ञापन
Trending Videos

टैंकर के नीचे आई बाइक
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव सिखैडा निवासी असलम (32) पुत्र अलीहसन शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे पत्नी गुलशन (30) और दो बच्चों रैयान (4) व अरसलान (10 माह) के साथ बाइक से गाजियाबाद की ओर जा रहे थे। सुंदरदीप कॉलेज के पास एनएच नौ पर जब बाइक सवार पहुंचा तो पीछे से आया टैंकर बाईं ओर एक्सप्रेसवे पर चढ़ रहा था, इसी दौरान बाइक टैंकर के नीचे आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रैयान का पैर कटकर हुआ अलग
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार पूरा परिवार सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे में असलम, गुलशन व दोनों बच्चों को गम्भीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल एम्बुलेंस से डासना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने गुलशन को मृत घोषित कर दिया, जबकि अरसलान को मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, चार वर्षीय रैयान का पैर कटकर अलग हो गया, घायल असलम व रैयान को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया।

विज्ञापन

मजदूर करता है असलम
पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है। एसीपी ने बताया कि मृतक महिला गुलशन व इनके 10 माह के बेटे अरसलान को मेडिकल परिक्षण के लिए भेज दिया है, परिजनों की ओर से शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। असलम मजदूरी करता है, इनके पांच बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed