फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Delhi meerut expressway accident dozens of vehicles collides with each other after fog due to diwali cracker smoke no casualty few injured

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसा: धुंध के चलते आपस में टकराईं 30 गाड़ियां, 16 लोग घायल

Fri, 05 Nov 2021 01:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 05 Nov 2021 01:58 PM IST
सार

चार से पांच वाहनों के टकराने पर लोगों ने सूझबूझ से काम लिया। वह हादसे से 100 से 200 मीटर पहले तक पहुंच गए और गाजियाबाद की तरफ से आ रही गाड़ियों को आगे हादसे के बारे में बताया। लोगों के इशारे देख कार सवारों ने भी स्पीड कम कर ली, जिससे हल्की टक्कर होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।

विज्ञापन
Delhi meerut expressway accident dozens of vehicles collides with each other after fog due to diwali cracker smoke no casualty few injured
delhi meerut expressway accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटाखों के धुएं से बने स्मॉग के बीच दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह 30 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में 16 लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटवाया तब जाकर यातायात सुचारु हो सका।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह हवा में स्मॉग काफी ज्यादा था। हाईवे पर दृश्यता बेहद कम थी। सुबह करीब सात बजे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजियाबाद से मेरठ जा रही एक कार चितौड़ा गांव के सामने खराब हो गई। कार चालक ने पार्किंग लाइट व इंडिकेटर जला दिए, इसके बावजूद उसके पीछे से एक गाड़ी उससे आ टकराई। दोनों गाड़ियों में सवार लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही एक के बाद एक 30 गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं। हादसे के बाद कार सवारों में चीखपुकार मच गई। लोगों ने घायलों को गाड़ियों से निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
चार से पांच वाहनों के टकराने पर लोगों ने सूझबूझ से काम लिया। वह हादसे से 100 से 200 मीटर पहले तक पहुंच गए और गाजियाबाद की तरफ से आ रही गाड़ियों को आगे हादसे के बारे में बताया। लोगों के इशारे देख कार सवारों ने भी स्पीड कम कर ली, जिससे हल्की टक्कर होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस के मुताबिक मेरठ निवासी रिछपाल, कविंद्र और सतीश, पिलखुवा निवासी राजेश गिरी, छपरौला निवासी ननके यादव, शाहपुर बम्हैटा निवासी राजीव समेत 16 लोग मामूली रूप से चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों के हटने पर सुचारु हुआ यातायात
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 30 वाहनों के टकराने पर गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाली लेन पर यातायात बाधित हो गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को देखकर राहगीर मौके पर रुके तो स्थिति और बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची मसूरी पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ियों को एक्सप्रेसवे से हटाया, जब कहीं जाकर यातायात सुचारु हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed