फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Delhi Woman Was Abducted And Gangraped By 5 Men In Ghaziabad Uttar Pradesh Crime News In Hindi

Ghaziabad: दिल्ली की युवती से निर्भया जैसी दरिंदगी, दो दिन तक गैंगरेप, मरने के लिए बोरी में भरकर सड़क पर फेंका

Wed, 19 Oct 2022 12:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 19 Oct 2022 12:00 PM IST
सार

दिल्ली की लड़की से गाजियाबाद में अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपियों ने उसके गुप्तांग में लोहे की रॉड डाल दी। दरिंदों ने फिर युवती को बोरी में भरकर सड़क पर फेंक दिया।

विज्ञापन
Delhi Woman Was Abducted And Gangraped By 5 Men In Ghaziabad Uttar Pradesh Crime News In Hindi
मामले में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से सटे गाजियाबाद से सनसनीखेज खबर सामने आई है। गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में एक महिला को पांच लोगों ने कार से अगवा कर लिया और दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला के गुप्तांगों में लोहे की रॉड भी डाली। आरोपी महिला को अधमरी अवस्था में आश्रम रोड के पास फेंक कर फरार हो गए। 

विज्ञापन


हालांकि, डॉक्टरों ने कहा है कि महिला के कोई अंदरूनी चोट नहीं है। पीड़िता 36 वर्षीय महिला है, उसे 18 अक्तूबर को सुबह 7.15 बजे जीटीबी अस्पताल में भर्ती किया गया था। महिला के इलाज के लिए विशेषज्ञों की टीम को लगाया है। 
विज्ञापन


यूपी 112 से थाना पुलिस को इसकी सूचना मिली। महिला दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस का कहना है कि महिला दिल्ली के नंदनगरी इलाके की रहने वाली है। वह नंदग्राम क्षेत्र में अपने भाई के यहां आई थी। लौटते समय कुछ लोगों ने उसे उठा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिला के पूर्व से ही परिचित हैं। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मामले में गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी किया है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट करते हुए दावा किया कि दिल्ली की लड़की गाजियाबाद से रात में वापस आ रही थी, जब उसे जबरन गाड़ी में उठा ले गए। पांच लोगों ने दो दिन सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके गुप्तांगों में रॉड डाली गई। जिस वक्त वह सड़क किनारे बोरी में मिली तब भी रॉड उसके अंदर थी। वह अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ रही है। एसएसपी गाजियाबाद को नोटिस जारी किया है।


गाजियाबाद के एसपी सिटी  निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपी महिला के परिचित हैं। पांचों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। चार आरोपियों को दबोच लिया गया है। कहा जा रहा है कि उनका संपत्ति का विवाद है।  यह मामला विचाराधीन है। हम सभी आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed