{"_id":"576c2d424f1c1bd632b48198","slug":"delhi-ghaziabad-railway-route-will-block-for-12-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-गाजियाबाद रेल रूट पर 12 दिन रहेगा ब्लाक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-गाजियाबाद रेल रूट पर 12 दिन रहेगा ब्लाक
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 24 Jun 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। एनएच-24 से एनएच-58 को जोड़ने वाली लिंक रोड को पूरा करने के लिए रेलवे अगले 12 दिन तक दिल्ली-गाजियाबाद रेल रूट पर ब्लाक लेगा। देर रात 11:40 बजे से सुबह 4 बजे तक ब्लाक के दौरान रेलवे का इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ट्रैक के ऊपर आरओबी के स्पैन रखने का काम करेगा।
विज्ञापन
इस दौरान कई ईएमयू और आम्रपाली, रानीखेत एक्सप्रेस समेत लंबी दूरी की ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी। यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 5 जुलाई तक रेलवे आरओबी बनाने का काम पूरा कर लेगा।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार देर रात 11:40 बजे से ही ब्लाक लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सुबह तकरीबन 4 बजे तक ब्लाक रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान ट्रेनों का संचालन बेहद कम है, लेकिन लेट होने वाली ट्रेनें इस दौरान ब्लाक के कारण बीच रास्ते रोकी जा सकती है।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक एक से पांच जुलाई तक नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू कैंसल रहेगी। दिल्ली-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन 2:25 घंटे देरी से दिल्ली से रवाना की जाएगी। पलवल-गाजियाबाद ईएमयू नई दिल्ली स्टेशन पर ही कैंसल कर दी जाएगी।
यह ट्रेन नई दिल्ली-गाजियाबाद के बीच कैंसल रहेगी। वहीं आम्रपाली एक्सप्रेस गाजियाबाद स्टेशन पर 75 मिनट, काठगोदाम से दिल्ली की ओर जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस 20 मिनट गाजियाबाद स्टेशन पर रोकी जाएगी।
चंडीगढ़ की ओर जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस 10 मिनट अलीगढ़ और गाजियाबाद के बीच कहीं भी रोकी जा सकती है। इनके अलावा स्पेशल ट्रेनें टाइम शेड्यूल के मुताबिक बीच रास्ते रोकी जाएंगी।
ऐसे में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि इस ब्लाक की वजह से दोनों नेशनल हाईवे को जोड़ने वाली लिंक रोड का काम पूरा होने पर लाखों लोगों को बड़ी राहत भी मिलेगी।
पांच दिन नहीं चलेगी शाहजहांपुर पैसेंजर
हापुड़ । सीतापुर और रोजा स्टेशन के बीच मेगा ब्लॉक के चलते शुक्रवार को दिल्ली शाहजहांपुर पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी। इसके बाद भी अलग-अलग चार दिन तक यह ट्रेन अप और डाउन में रद्द रहेगी। ट्रेन रद्द होने की जानकारी रेलवे अधिकारियों ने स्टेशन पर चस्पा कर दी है।
सीतापुर सिटी से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाली 54075/54076 शाहजहांपुर पैसेंजर ट्रेन से हजारों यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। शुक्रवार से सीतापुर-रोजा स्टेशन के बीच रेलवे अधिकारियों द्वारा मेगा ब्लॉक लिया जाएगा, इसलिए मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों ने इस ट्रेन को शुक्रवार को रद्द करने का फैसला लिया है।
स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार के अलावा 26, 28 और 30 जून व 05 जुलाई को भी शाहजहांपुर पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी। इस सूचना को स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर चस्पा कर दिया गया है।