{"_id":"66e095a350aeb659fd0919a4","slug":"degree-fraud-police-will-declare-alauddin-a-fugitive-ghaziabad-news-c-7-gkp1038-681135-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डिग्री फर्जीवाड़ा में अलाउद्दीन को भगोड़ा घोषित कराएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डिग्री फर्जीवाड़ा में अलाउद्दीन को भगोड़ा घोषित कराएगी पुलिस
विज्ञापन
प्रक्रिया शुरू, डॉक्टरों की फर्जी डिग्री तैयार कर करता था सौदा
गुलरिहा थाने से वांछित है कुशीनगर का अलाउद्दीन
गोरखपुर। डॉक्टरों की फर्जी डिग्री तैयार कर उसका सौदा करने वाले गैंग का सरगना कुशीनगर जिले के तमकुहीराज कस्बा निवासी अलाउद्दीन को गिरफ्तार करने के लिए गुलरिहा पुलिस अब उसे भगोड़ा घोषित कराएगी। इसके लिए पुलिस एनबीडब्ल्यू लेगी। इसके बाद अलाउद्दीन को भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। गुलरिहा थाने में डॉ. राहुल नायक की तहरीर पर 17 मई को उसके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। तभी से अलाउद्दीन फरार चल रहा है।
मंगलवार को एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने इस केस की समीक्षा की। इस मामले की विवेचना कर रहे गुलरिहा थाने के विवेचक से एसपी सिटी ने केस की प्रगति के बारे में पूछा। साथ ही इस केस में फरार चल रहे अलाउद्दीन को गिरफ्तार करने में आ रही अड़चनों की भी जानकारी ली। उन्होंने आरोपी को पकड़ने के लिए एक स्पेशल टीम तैयार की है। जो अपने सूत्रों की मदद से आरोपी को ढूढकर गिरफ्तार करेगी। इसके लिए तेज तर्रार पुलिसकर्मियों को लगाया गया है और उन्हें थाने के कामकाज से कुछ दिनों की छुट्टी भी दी गई है। ताकि वे आरोपी की तलाश कर सकें। इसमे सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। पुलिस की मानें तो आरोपी का जो मोबाइल नंबर उनके पास है, वह केस दर्ज होने के बाद से ही बंद आ रहा है, उसे एक बार भी खोलने का प्रयास नहीं किया गया।
बता दें कि गुलरिहा पुलिस अलाउद्दीन को पकड़ने के लिए तीन बार कुशीनगर में जाल बिछा चुकी है, लेकिन एक भी बार सफलता नहीं मिली। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया। वहीं इस मामले की जांच कर रही गुलरिहा पुलिस एक सितंबर को वाराणसी, गाजीपुर में चल रहे फर्जी पैथोलॉजी का भंडाफोड़ कर गाजीपुर के भुडकुड़ा थाना क्षेत्र के पदुमपुर मैगर राय निवासी बृजेश लाल, वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के दीनापुर चिरईगांव निवासी ओमप्रकाश गौतम और वाराणसी के ही चौबेपुर इलाके के बराई निवासी दीपक विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर जेल चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस की जांच में सामने आया है कि फरार अलाउद्दीन तमकुहीराज में अस्पताल चलाता है। इसकी पत्नी एक वार्ड की पार्षद है। पीपीगंज के अमिताभ श्रीवास्तव को अलाउद्दीन ने गुलरिहा क्षेत्र निवासी डॉ. राहुल नायक की फर्जी डिग्री देकर पांच लाख रुपये लिए थे। अमिताभ को महाराजगंज में डायग्नोस्टिक सेंटर खोलना था, रजिस्ट्रेशन न होने पर उसने डॉ. राहुल नायक से संपर्क किया। तब अलाउद्दीन के करतूतों की पोल खुली थी। इसके बाद डॉ. राहुल नायक ने एसएसपी से मिलकर सारी कहानी बताई थी। एसएसपी के निर्देश पर गुलरिहा थाने में केस दर्ज किया गया था।
गुलरिहा थाने से धोखाधड़ी के केस में वांछित कुशीनगर के अलाउद्दीन का पुलिस एनबीडब्ल्यू ले रही है। इस केस की जांच में आगे और भी नाम सामने आ सकते हैं। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
कुष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी सिटी