{"_id":"650362c3eceebfa8b104cae4","slug":"defense-minister-will-induct-airbus-c-295-military-aircraft-into-the-indian-air-force-at-hindon-airbase-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-2376-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हिंडन एयरबेस में एयरबस सी-295 सैन्य विमान को भारतीय वायुसेना में शामिल करेंगे रक्षामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हिंडन एयरबेस में एयरबस सी-295 सैन्य विमान को भारतीय वायुसेना में शामिल करेंगे रक्षामंत्री
विज्ञापन
साहिबाबाद। स्पेन से आने वाले पहले एयरबस सी-295 सैन्य विमान की 25 सितंबर को हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में भारत ड्रोन शक्ति कार्यक्रम में झलक दिखेगी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इस विमान को विधिवत रूप से भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल करेंगे। वायुसेना के प्रवक्ता ने अगले सप्ताह तक इस विमान के हिंडन एयरबेस में पहुंचने के संकेत दिए हैं। वहीं, कार्यक्रम में 50 ड्रोन होंगे, जिन्हें 75 से ज्यादा एक्जिबिटर दिखाएंगे। इसकी खासियत होगी कि ड्रोन की हवाई उड़ान से लोग उनकी विशेषता देख पाएंगे।
भारतीय वायुसेना के प्रवक्ता के मुताबिक स्पेन से सी -295 टेक्निकल मिलिट्री एयर लिफ्ट विमान अगले एक सप्ताह में भारत पहुंच जाएगा। उसको हिंडन एयरबेस में 25 और 26 सितंबर को होने वाले भारत ड्रोन शक्ति कार्यक्रम में प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्य अतिथि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और वायुसेना के प्रमुख वीआर चौधरी भी होंगे। यहां रक्षामंत्री सैन्य विमान की जानकारी लेंगे। इसके बाद अधिकारियों के साथ वायुसेना को मजबूत करने के लिए बैठक में चर्चा भी कर सकते हैं।
हालांकि, अभी बैठक होना तय नहीं है। ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में 50 ड्रोन की विशेषता हवाई उड़ान के दौरान देखने को मिलेगी। इसमें वो लोग शामिल होंगे जो भारतीय निर्माताओं के साथ काम करना चाहते हैं। सभी ड्रोन स्वदेशी होंगे। यह सैन्य क्षेत्र से लेकर सर्वेक्षण ड्रोन, कृषि ड्रोन, आग दमन ड्रोन, सामरिक निगरानी ड्रोन, हेवी लिफ्ट लॉजिस्टिक ड्रोन, लोटरिग मुनिशन सिस्टम का प्रदर्शन, ड्रोन समूह और काउंटर ड्रोन के साथ-साथ 75 से अधिक स्टार्ट अप और कॉरपोरेट्स की भागीदारी हाेगी।
विज्ञापन
2025 तक आएंगे 16 विमान:
माना जा रहा है कि देश को दूसरा सैन्य एयरबस सी-295 विमान 2024 के मई महीने तक मिल सकता है। इसके बाद हर महीने एक विमान भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाएगा। 2025 तक भारतीय वायुसेना 16 विमानों के साथ देश का तिरंगा लहराएगी। 2030 तक 56 विमान वायुसेना को मिलेंगे। इसके साथ ही भारतीय वायुसेना दुनिया में सी-295 के सबसे बड़े बेड़े का मालिक बन जाएगा। फिलहाल हिंडन एयरफोर्स स्टेशन के अधिकारियों ने भारत ड्रोन शक्ति कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है।