फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Defaulters deposited Rs 18 crore under one-time settlement scheme

Ghaziabad News: एक मुश्त समाधान योजना के तहत बकायेदारों ने जमा किए 18 करोड़ रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Defaulters deposited Rs 18 crore under one-time settlement scheme
साहिबाबाद। ऊर्जा निगम की ओर से चलाए जा रहे एकमुश्त समाधान योजना के दो चरणों में जोन तीन के करीब 13 हजार बकायेदारों ने 18 करोड़ रुपये जमा किए हैं। ऊर्जा निगम ने एकमुश्त समाधान योजना का तीसरा चरण शुरू कर दिया है। गाजियाबाद जोन तीन में करीब 27 हजार बकायेदार ऐसे हैं, जिन्होंने पहले दो चरण में पंजीकरण नहीं कराया है।
विज्ञापन

प्रदेश में योजना की शुरुआत 15 दिसंबर से हुई थी। पहले चरण में बकायेदारों को सरचार्ज में 80 फीसदी तक की छूट दी गई थी। एक जनवरी से दूसरे चरण की शुरुआत हुई, जिसमें 70 फीसदी सरचार्ज माफ किया गया था। 16 जनवरी से तीसरे चरण के लिए पंजीकरण शुरू किए गए हैं। इसके तहत सभी सब स्टेशनों पर काउंटर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

गाजियाबाद जोन तीन के मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल ने बताया कि अभी तक दो चरणों में करीब 13 हजार बकायेदारों ने इस योजना का लाभ लिया है। इनकी ओर से लगभग 18 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। वहीं लगभग नौ हजार उपभोक्ताओं ने बिना लाभ लिए ही बकाया भुगतान कर दिया। अब जोन में करीब 27 हजार बकायेदार बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed