फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Deepak Agarola's brother booked for shooting a property dealer

Ghaziabad News: प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने के मामले में दीपक अगरौला के भाई पर रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Deepak Agarola's brother booked for shooting a property dealer
लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र के सभापुर अंडरपास के पास हत्या के मुकदमों में पैरवी कर रहे प्रॉपर्टी डीलर मुकुल बंसल को गोली मारने के आरोप में कुख्यात बदमाश दीपक अगरौला के भाई मुन्ना समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस की पांच टीमें बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि घायल मुकुल बंसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके परिवार में दो लोगों की हत्या दीपक अगरौला गैंग के सदस्यों ने की थी। दोनों हत्याओं में वह पैरवी कर रहे हैं। इस बात से दीपक अगरौला गैंग के सदस्य नाराज चल रहे हैं। उनकी हत्या की भी योजना है। बृहस्पतिवार को वह सभापुर अंडरपास के पास वाशिंग सेंटर पर कार धुलवाने के लिए रुके थे। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि जब वह कार से निकलकर पास पड़ी कुर्सी पर बैठे तो गांव निवासी जेल में बंद दीपक के भाई राजे उर्फ मुन्ना व उसके दो साथियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोलियां उनके दोनों हाथों व दायें पैर में लगी। आरोप है कि बदमाशों ने सिर पर पिस्टल लगाकर गोली चलाने का प्रयास किया था। गनीमत रही कि गोली नहीं चली और वह बाल बाल बच गये। इसके बाद बदमाशों ने सिर पर पिस्टल से वार किए। इसके बाद किसी तरह से कार में बैठकर लोनी थाने पहुंच कर जान बचाई। एसीपी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस को घटनास्थल से पिस्टल के दो खोखे व एक कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed