{"_id":"58ac6fa84f1c1b9954b243aa","slug":"dedicated-to-the-jawans-kanwar-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद जवानों को समर्पित कांवड़ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद जवानों को समर्पित कांवड़ यात्रा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 21 Feb 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीनगर। हरियाणा के चार शिव भक्तों ने देश भक्ति की अनूठी मिसाल पेश की है। 13 फरवरी को हरिद्वार के हरकी पैड़ी से शुरू हुई कांवड़ यात्रा से वे शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। मंगलवार को यह जत्था मोदीनगर पहुंचा।
विज्ञापन
यात्रा 24 फरवरी को महाशिवरात्रि पर अमर जवान ज्योति इंडिया गेट पर संपन्न होगी। एक शिवभक्त कैथल से मुंबई स्थित फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के आवास तक पैदल यात्रा भी कर चुका है।
विज्ञापन
हरियाणा के कैथल निवासी दीपक शर्मा, रविंद्र शर्मा, अनुज सैनी और रोहताश कुमार ने बताया कि गत 13 फरवरी को उन्होंने हरिद्वार स्थित हर की पैड़ी से दो कलशों में 51 किलोग्राम गंगाजल भरकर कांवड़ यात्रा शुरू की थी।
विज्ञापन
उनकी कांवड़ यात्रा 24 फरवरी को इंडिया गेट दिल्ली पर संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा का उद्देश्य शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करना है। रोहताश कुमार ने बताया कि अक्षय कुमार ने उड़ी में आतंकवादियों के हमले में शहीद हुए जवानों को आर्थिक मदद की थी।
इससे प्रेरित होकर उसने वर्ष 2013 में कैथल से मुंबई स्थित अक्षय कुमार के आवास तक करीब 1820 किलोमीटर की पैदल यात्रा की थी। 12 दिसंबर को वह मुंबई पहुंच गया था। पांच दिन बाद उसकी अक्षय कुमार से मुलाकात हो सकी।
दीपक कुमार ने बताया कि वह व्रत पर हैं। यात्रा संपन्न होने पर ही व्रत खोलेंगे। कांवड़ियों ने थल सेना के जनरल विपिन रावत द्वारा जम्मू कश्मीर मेें आतंकवादियों का साथ दे रहे युवकों को दी गई चेतावनी का समर्थन किया है।