{"_id":"5dd1a28c8ebc3e54aa6b1fc7","slug":"decreasing-ghaziabad-pollution-aqi-shahibabad-news-gbd188538639","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण हुआ कम 218 तक पहुंचा शहर का एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण हुआ कम 218 तक पहुंचा शहर का एक्यूआई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदूषण हुआ कम, 218 तक पहुंचा शहर का एक्यूआई
साहिबाबाद। गाजियाबाद शहर के प्रदूषण स्तर में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। तेज रफ्तार में हवा चलने से रविवार को भी गाजियाबाद शहर का प्रदूषण स्तर कम रहा। गाजियाबाद शहर का एक्यूआई रविवार को 218 दर्ज किया गया। शहर का एक्यूआई अब रेड जोन से ऑरेंज जोन में आ गया है। माना जा रहा है कि सोमवार तक यह येलो जोन में आ जाएगा।
गाजियाबाद शहर का एक्यूआई शनिवार को रेड जोन में था। यहां पर एक्यूआई 341 दर्ज किया गया था। जिसमें रविवार को कमी दर्ज की गई। गाजियाबाद शहर का एक्यूआई 218 रहा। जो कि पिछले एक सप्ताह में सबसे कम है। गाजियाबाद में सबसे कम एक्यूआई संजय नगर का रहा। यहां पर एक्यूआई 203 दर्ज किया। यहां पर पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर 158 और 253 दर्ज किया। जबकि इंदिरापुरम का का एक्यूआई 206 दर्ज किया गया। यहां पर पीएम 2.5 का स्तर 130 और पीएम दस 318 दर्ज किया। वहीं वसुंधरा का एक्यूआई 220 दर्ज किया। यहां पर पीएम दस अभी भी मानकों से साढ़े तीन गुना के आसपास है। यहां पर पीएम दस का स्तर 343 रहा। जबकि पीएम 2.5 का स्तर 177 रहा। वहीं सबसे ज्यादा एक्यूआई लोनी इलाके का रहा। यहां पर एक्यूआई 224 दर्ज किया गया। यहां पर पीएम दस का स्तर 335 और पीएम 2.5 का स्तर 169 दर्ज किया गया।
दिल्ली एनसीआर में सबसे प्रदूषित गाजियाबाद
गाजियाबाद शहर का एक्यूआई 218 हो गया, लेकिन अभी भी शहर का एक्यूआई दिल्ली एनसीआर में सबसे ज्यादा है। सीपीसीबी के आंकड़े देखे जाएं तो दिल्ली का एक्यूआई 215 है। जबकि नोएडा और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 203 और 202 तक पहुंच गया है। वहीं फरीदाबाद और गुरुग्राम का एक्यूआई 197 और 136 दर्ज किया। इसके साथ ही आसपास के इलाके जैसे पलवल, बागपत, हापुड़ आदि इलाके का एक्यूआई गाजियाबाद से कम है।
विज्ञापन
कॉलोनी पीएम2.5 पीएम10 एक्यूआई
इंदिरापुरम 130 318 206
लोनी- 169 335 224
संजय नगर 158 253 203
वसुंधरा 177 343 220