फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Deadly attack on woman advocate

Ghaziabad News: महिला अधिवक्ता पर किया जानलेवा हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on woman advocate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मसूरी। ईद की खरीदारी करने आई महिला अधिवक्ता से भाई-बहनों ने मारपीट कर जानलेवा हमला कर दिया। महिला अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर देकर मसूरी निवासी दो भाई व दो बहनों को आरोपी बनाया है।


मसूरी रेलवे-स्टेशन रोड निवासी महिला अधिवक्ता हिना ने बताया कि वह 30 मार्च की रात अपनी बहन सायमा के साथ ईद के लिए मसूरी मैन रोड स्थित मार्केट में खरीदारी कर रही थीं। इसी दौरान शिफा व शबाना निवासी जाफर ने पुरानी रंजिश को लेकर अधिवक्ता से मारपीट कर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। शिफा ने अधिवक्ता का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। उनकी बहन सायमा ने उन्हें बचाया। इसी दौरान शबाना ने फोन करके आपने भाइयों आसिफ व आमिर को बुला लिया। आमिर ने अपने हाथ में लिए तमंचे को उनके ऊपर तानकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिसके बाद आरोपी भाग गए। एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर शिफा व शबाना और आसिफ व आमिर निवासीगण जाफर कालोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed