{"_id":"6754a65e949754cc350f0946","slug":"deadly-attack-on-someone-demanding-rs-25-lakh-for-loan-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-527203-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: उधार दिए ढाई लाख रुपये मांगने पर किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: उधार दिए ढाई लाख रुपये मांगने पर किया जानलेवा हमला
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन-बापूधाम थाना क्षेत्र निवासी युवक ने चार लोगों पर गंभीर आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित के अनुसार उधार दिए ढाई लाख रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने घर में घुसकर हमला किया और फायरिंग की।
गांव सदरपुर के मन्नू गढ़ी निवासी विपिन चौधरी ने बताया कि छह माह पूर्व उनके भाई विनीत चौधरी ने शेरपुर निवासी अजीत को ढाई लाख रुपये उधार दिए थे। आवश्यकता पड़ने पर उनके भाई ने अजीत से रुपये वापस मांगे। आरोप है कि दो कारों में सवार होकर आरोपी अजीत, अंकित झोड़ी, लवी, हरिया और उनके चार-पांच अज्ञात साथी पांच दिसंबर की देर रात घर पर आ गए। आरोप है कि गाली-गलौज कर आरोपियों ने उनकी मां सलोचना और पिता चंद्रपाल को निशाना बनाकर फायरिंग भी की। जिससे वह बाल-बाल बचे और भविष्य में रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच जारी है।