फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dead body recovered from closed house of Double Tank Mohalla in Ghaziabad

किसी को न मिले ऐसी मौत: फंदे पर लटका मिला पेंटर का शव, पैर खा गए कुत्ते... बंद मकान में लाश देख सिहर गए लोग

Fri, 17 Jan 2025 09:29 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 17 Jan 2025 09:29 AM IST
सार

 मोहल्ला डबल टंकी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि मकान से दुर्गंध आ रही है। मकान की दीवार फांदकर कुत्ते भी अंदर जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
Dead body recovered from closed house of Double Tank Mohalla in Ghaziabad
युवक की संदिग्ध हालत में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के डबल टंकी मोहल्ला में एक बंद मकान में हंसराज (48) का शव फंदे पर लटका मिला। फंदे से लटके शव के दोनों पैरों और दाहिने हाथ के पंजे को कुत्तों ने खा लिया था और हड्डी लटक रही थी। हंसराज मूल रूप से बदायूं के के रहने वाले थे रंगाई-पुताई का काम करते थे।

विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि मोहल्ला डबल टंकी के लोगों ने सूचना दी थी कि मकान से दुर्गंध आ रही है। मकान की दीवार फांदकर कुत्ते भी अंदर जा रहे हैं। पुलिस दीवार फांदकर मकान में दाखिल हुई। कमरे में मकान मालिक हंसराज का शव फंदे से लटका देखा। एसीपी के अनुसार शव करीब छह से सात दिन पुराना है। आशंका है कि कुत्तों ने शव के दोनों पैर और एक हाथ का पंजे का मांस खा लिया है। पुलिस की जांच में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई के परिवार की थी जिम्मेदारी
हंसराज के बहनोई चेतन कुमार ने बताया कि हंसराज मूल रूप से गांव जगत सकानू थाना अलापुर जनपद बंदायू के रहने वाले थे। हंसराज के बड़े भाई की करीब 10 साल पहले मौत हो गई थी। उनकी पत्नी मीना की शादी हंसराज से करा दी गई थी। मीना के दो बेटे पहले पति से और एक बेटी हंसराज की है। हंसराज शराब पीने के आदी थे मीना बच्चों को लेकर चली गई। मीना के बच्चों ने मकान बना लिया है और अपने सौतेले पिता से दूरियां बना रखी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed