{"_id":"611be5c38ebc3eb3ee19787b","slug":"dead-body-of-young-man-missing-for-a-week-found-buried-in-girlfriend-house-in-ghaziabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: प्रेमिका के घर में दबा मिला एक सप्ताह से लापता युवक का शव, कुल्फी वाले को बेचे सिम ने खोल दिया राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: प्रेमिका के घर में दबा मिला एक सप्ताह से लापता युवक का शव, कुल्फी वाले को बेचे सिम ने खोल दिया राज
Tue, 17 Aug 2021 10:07 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:07 PM IST
सार
गाजियाबाद के मुरादनगर का खैराजपुर निवासी मुरसलीन 11 अगस्त को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। अब युवक का शव उसकी प्रेमिका के घर में दबा मिला है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के मुरादनगर में सात दिन से लापता खैराजपुर गांव निवासी मुरसलीन (19) का शव गांव में ही उसकी प्रेमिका के घर में जमीन में दबा मिला। युवक के परिजनों का कहना है कि हत्या के बाद शव को जमीन में दफनाया गया और फिर बदबू खत्म करने के लिए उस पर तेजाब डाला गया। वहीं, प्रेमिका ने मुरसलीन द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने की बात कही है। पुलिस प्रेमिका, उसके भाई, मां व बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
खैराजपुर गांव में किसान यामीन परिवार सहित रहते हैं। परिवार में पत्नी संजीदा, बेटे अंसार, वाजिद, अफसर, अफजल, बिलाल, आसिफ, मुरसलीम, अमजद व तीन बेटियां है। सातवें नंबर का बेटा मुरसलीन (19) मजदूरी करता था।
11 अगस्त की सुबह करीब 10:30 बजे मुरसलीन के मोबाइल पर एक फोन आया, जिसके बाद वह थोड़ी देर में आने की बात कहकर घर से चला गया। रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, काफी कोशिश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
भाई वाजिद ने 15 अगस्त को थाने में मुरसलीन की गुमशुदगी दर्ज कराई। सीओ सदर केएन पांडेय ने बताया कि मुरसलीन का मोबाइल सर्विलांस में लगाया गया था। मंगलवार को ग्रामीण आसपास के खेतों में उसकी तलाश कर रहे थे। इसके बाद पुलिस प्रेमिका के घर पहुंची तो सोफे के नीचे की मिट्टी उठी देखी। शक होने पर खुदाई की तो करीब दो फीट नीचे मुरसलीन का शव मिला।

कुल्फी वाले को बेचे सिम ने खोल दिया राज
पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले मुरसलीम का सिम एक्टिव हुआ तो उसकी लोकेशन ढिकौली (बागपत) में आयी। पुलिस ने नंबर पर संपर्क किया तो वह आइसक्रीम विक्रेता कपिल के पास मिला। पूछताछ में कपिल ने बताया कि वह खैराजपुर गांव में आइसक्रीम बेचने गया था। वहां एक युवती ने आइसक्रीम खरीदी और पांच सौ रुपये का नोट दिया।
आइसक्रीम के पैसे काटने के बाद उसने बाकी रुपये युवती को लौटा दिये। घर जाकर शाम को पैसे की गिनती शुरू की तो पांच सौ रुपये के नोट में मोबाइल सिम था। पुलिस ने आइसक्रीम वाले को युवती का आमना-सामना कराया तो उसने उसे पहचान लिया।
प्रेमिका बोली-शादी से इनकार करने पर युवक ने की आत्महत्या
पुलिस ने मुरसलीम की हत्या के मामले में उसकी प्रेमिका व उसके परिजनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। प्रेमिका का कहना है कि मुरसलीम उससे शादी करना चाहता था। उसकी योजना प्रेमिका को भगाकर शादी करने की थी। 11 अगस्त को वह इसी नीयत से प्रेमिका के घर पहुंचा। प्रेमिका ने बताया कि उसने भागने से इंकार कर दिया तो मुरसलीम ने उसी के दुपट्टे से फंदा लगाकर उसके घर में आत्महत्या की। वह डर गई और गड्ढा खोदकर मुरसलीम को जमीन में दबा दिया।
करीब दो साल से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चला रहा था। मामले में युवती के भाई, मां व बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या-आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. ईरज राजा, एसपी ग्रामीण