{"_id":"6614681d5cc862d73301f544","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-from-a-tree-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-107866-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: युवक का शव पेड़ के फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: युवक का शव पेड़ के फंदे से लटका मिला
विज्ञापन
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के बदरपुर गांव में मंगलवार सुबह पूजा कॉलोनी निवासी सर्वेश चंद्र वर्मा का शव फंदे से लटका मिला। शनिवार रात मृतक ने अपनी पत्नी को फोन कर आत्महत्या करने जाने की बात कही थी। परिजन रात भर मृतक की तलाश करते रहे लेकिन वह नहीं मिला।
मूलरूप से फर्रुखाबाद में रहने वाले सर्वेश चंद्र वर्मा(40) परिवार के साथ लोनी के पूजा कॉलोनी मंगल बाजार में रहते थे। वह बाजारों में कचौरी बेचने का काम करते थे। रविवार रात सर्वेश चंद्र वर्मा ने अपने घर फोन किया। उसने परिजनों को बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। फोन करने के दौरान वह नशे में था। यह कहकर सर्वेश चंद्र वर्मा ने फोन काट दिया। फोन आने पर परिजन पास की पुलिस चौकी पहुंचे। यहां परिजन सर्वेश के फोन की लोकेशन लेकर उसे तलाश करने लगे। लेकिन सर्वेश लोकेशन पर नहीं मिला। परिजन रात भर सर्वेश को तलाश करते रहे। सोमवार सुबह बदरपुर गांव के एक पेड़ पर एक युवक का शव मिला। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे ऊतारा। मृतक की पहचान सर्वेश चंद्र वर्मा के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि सर्वेश शराब पीने का आदी थी। परिजन उसे शराब पीने से रोकते थे। इसको लेकर परिवार में कलेश रहता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।