{"_id":"6909e563be9b41ce260f7364","slug":"dead-body-of-person-found-in-drain-at-modinagar-in-ghaziabad-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: शादी समारोह में बैंड बाजा बजाने गए व्यक्ति का शव नाले में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: शादी समारोह में बैंड बाजा बजाने गए व्यक्ति का शव नाले में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Tue, 04 Nov 2025 05:07 PM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: राहुल तिवारी
Updated Tue, 04 Nov 2025 05:07 PM IST
सार
गाजियाबाद के मोदीनगर में एक व्यक्ति का शव नाले में पड़ा मिला। वहीं सूचना के बाद पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक सुरेश शादी आदि समारोह में बैंड बाजा बजाने का काम करता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोदीनगर के गुरुद्वारा रोड स्थित नाले में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। वहीं पुलिस घटना को हादसा मान रही। छानबीन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारी मंगलवार सुबह गुरुद्वारा रोड पर सफाई कर रहे थे। तभी उन्हें नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सफाईकर्मियों ने मामले की जानकारी स्थानीय सभासद को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतक की शिनाख्त सुरेश कुमार (45 वर्ष) निवासी जगतपुरी कॉलोनी के रुप में हुई। सुरेश कुमार के भाई महेन्द्र कुमार ने बताया कि सुरेश शादी आदि समारोह में बैंड बाजा बजाने का काम करता था। सोमवार रात भी सुरेश कुमार एक शादी समारोह में बैंड बाजा बजाने गया था। उन्होने हत्या की आशंका व्यक्त की।
विज्ञापन
वहीं पुलिस घटना को हादसा मान रही। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने नाले में गिरने के कारण हादसा होने की आशंका व्यक्त की। एसीपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।