फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   dead body of couple found in a flat in Ghaziabad husband soldier of UP police and wife CRPF constable

गाजियाबाद में मिला दंपती का शव: सालभर पहले की थी लव मैरिज, पति UP पुलिस का जवान तो पत्नी थी CRPF कांस्टेबल

Sat, 24 Jun 2023 07:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 24 Jun 2023 07:12 PM IST
सार

करीब एक वर्ष पूर्व दोनों की लव मैरिज शादी हुई थी। दो दिन पूर्व दोनों छुट्टी से वापस घर लोनी आए थे। 

विज्ञापन
dead body of couple found in a flat in Ghaziabad husband soldier of UP police and wife CRPF constable
गाजियाबाद स्थित फ्लैट में मिला दंपती का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद स्थित लोनी के अंकुर विहार थाना क्षेत्र के अकाश विहार कॉलोनी में शनिवार को एक फ्लैट में दंपती के शव बरामद हुए। महिला सीआरपीएफ के जवान है। वहीं युवक यूपी पुलिस का सिपाही था।

विज्ञापन
Trending Videos

मृतक की पहचान (27) वर्षीय राजेश और (36) वर्षीय महिला के तौर पर हुई है। मूलरूप से बरनावा में रहने वाले राजेश यूपी पुलिस में कांस्टेबल है और वर्तमान में रामपुर में तैनात था। वहीं उसकी पत्नी मीनाक्षी (36) सीआरपीएफ कांस्टेबल थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक वर्ष पूर्व दोनों की लव मैरिज शादी हुई थी। दो दिन पूर्व दोनों छुट्टी से वापस घर लोनी आए थे। दोपहर करीब दो बजे राजेश के कमरे से चिल्लाने की आवाज आई। कुछ देर बाद आसपास के लोग राजेश के फ्लैट में पहुंचे। जहां राजेश का शव फंदे से लटका मिला। वहीं मीनाक्षी बेड पर मृत अवस्था में मिली। मीनाक्षी के मुंह से खून आ रहा था। 

विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों कब्जे में लिए और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। घटना के पीछे के कारणों का पता किया जा रहा है। दोनों के परिजन लोनी पहुंच गए हैं।

मृतिका मीनाक्षी के परिजनों ने बताया कि वो मेरठ में नौकरी कर रही थी, हाल ही में रहे हरिद्वार में ड्यूटी लगने पर गई थी। यहां तबीयत खराब होने पर वह मेडिकल लीव पर आई थी। मीनाक्षी का मेडिकल में इलाज चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed