फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dead body of B.Tech student found hanging

Ghaziabad News: फंदे पर लटका मिला बीटेक के छात्र का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Dead body of B.Tech student found hanging
मसूरी। थाना क्षेत्र की आकाश नगर कालोनी मेंं के एक मकान में बृहस्पतिवार सुबह बीटेक छात्र का शव तीसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि छात्र पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी भी करता था, लेकिन करीब एक महीने से वह ड्यूटी पर नहीं जा रहा था। वह तनाव में था। हालांकि उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि आकाश नगर कालोनी में रहने वाले विनोद कुमार ई-रिक्शा पर फेरी लगाकर मसाले बेचते हैं। उनका बेटा विशाल (21) बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था। वह एनएच-9 स्थित हाईटेक कॉलेज में पढ़ता था। बुधवार रात करीब दस बजे वह खाना खाकर तीसरी मंजिल पर कमरे मेंं सोने गया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे उसका शव कमरे में पंखे के हुक से फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसीपी का कहना है कि प्रारंभिक जांच में छात्र कुछ दिनों से तनाव मेंं था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनोंं की तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed