{"_id":"66753918fe3022f3b10c4571","slug":"dead-body-of-an-elderly-man-living-alone-in-a-flat-found-in-ghaziabad-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: गाजियाबाद में फ्लैट में अकेले रह रहे बुजुर्ग की मौत, इकलौता बेटा मुंबई में रहकर करता है पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: गाजियाबाद में फ्लैट में अकेले रह रहे बुजुर्ग की मौत, इकलौता बेटा मुंबई में रहकर करता है पढ़ाई
Fri, 21 Jun 2024 01:58 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 21 Jun 2024 01:58 PM IST
सार
पिता की मौत की सूचना पर बेटा देर रात वैशाली पहुंचा। उसके सामने पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली स्थित कामना अपार्टमेंट के बंद फ्लैट में गुरुवार रात 65 साल के बुजुर्ग का कुर्सी पर शव मिला। बेटे की सूचना पर कौशांबी पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने खिड़की की जाली काटकर दरवाजा खोला और बुजुर्ग के शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
पुलिस ने मृत बुजुर्ग की पहचान दिव्य ज्योति बनर्जी के रूप में की है। वह पिछले डेढ़ से दो साल से फ्लैट में अकेले रहते थे। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग एक कॉल सेंटर में काम करते थे। इनका इकलौता बेटा मुंबई में पढ़ाई करता है। पिता की मौत की सूचना पर बेटा देर रात वैशाली पहुंचा। उसके सामने पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि बुजुर्ग की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन