फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dead body of a young man was found on roof of a house which was locked from outside

UP: पत्नी गई थी बर्थडे पार्टी में... बाहर से बंद घर की छत पर मिली पति की लाश, गले में फंदा और कटी थी कलाई

Tue, 09 Sep 2025 08:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, डासना
अमर उजाला नेटवर्क, डासना Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 09 Sep 2025 08:45 PM IST
सार

परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उनको राहुल की पत्नी पर शक है। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
Dead body of a young man was found on roof of a house which was locked from outside
बाहर से बंद घर की छत पर मिली युवक की लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत गांव बम्हेटा में एक व्यक्ति का घर की छत पर संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर लटका हुआ शव मिला है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है।

विज्ञापन

वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत गांव बम्हेटा में मंगलवार दोपहर को बाहर से बंद घर की छत पर निर्माणाधीन कमरे में लगी बल्ली पर प्लास्टिक की रस्सी से लटका हुआ शव मिला। उसके दाएं हाथ की कलाई की नस कटा शव मृतक के बड़े भाई ने नीचे उतारा, मृतक की पत्नी किसी परिचित के यहां जन्मदिन पार्टी में गई हुई थी, मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल (30 वर्ष) पुत्र यशपाल अपने परिवार के साथ वेव सिटी के गांव शाहपुर बम्हैटा में रहते हैं। राहुल मजदूरी करते थे। राहुल के दो बेटों में बड़ा बेटा सचिन अपने माता-पिता के साथ रहता है। मंगलवार सुबह राहुल की पत्नी मनीशा अपने घर का दरवाजा बाहर से बंद करके सुबह 8 बजे पड़ोस में किसी के जन्मदिन पार्टी में गई हुई थी। 

विज्ञापन

जब दोपहर तक परिवार के लोगों ने राहुल को नहीं देखा तो राहुल का बड़ा भाई अमित दोपहर लगभग 2 बजे उसके घर पहुंचा तो दरवाजे पर लगा ताला खोलकर जब घर के अंदर गए तो अंदर कोई नहीं मिला, जब वे घर की छत पर गए तो निर्माणाधीन कमरे की बल्ली में प्लास्टिक की रस्सी से राहुल लटका हुआ था और उसके दाएं हाथ की कलाई पर कटने के तीन घाव थे। 

परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उनको राहुल की पत्नी पर शक है। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची। सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि फोरेंसिक जांच व मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट आने पर मौत का स्पष्ट कारण पता होने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed