फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dead body of a businessman found in a car under suspicious circumstances in Vaishali Sector 6 of Indirapuram

हर्षवर्धन का ऐसा हश्र: कार में संदिग्ध हालात में मिला शव, गार्ड बोला- मुंह से निकल रहा था झाग; बदन था नीला

Fri, 17 Feb 2023 07:31 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, इंदिरापुरम
संवाद न्यूज एजेंसी, इंदिरापुरम Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 17 Feb 2023 07:31 PM IST
सार

वैशाली सेक्टर छह में अरोग्य अस्पताल के गार्ड को सुबह करीब नौ बजे गेट के सामने एक सिल्वर रंग की स्विफ्ट कार खड़ी मिली। उन्होंने पास जाकर देखा तो एक ड्राइवर सीट पर पड़ा था। 

विज्ञापन
Dead body of a businessman found in a car under suspicious circumstances in Vaishali Sector 6 of Indirapuram
कारोबारी हर्षवर्धन का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वसुंधरा सेक्टर-13 निवासी कारोबारी का शव वैशाली सेक्टर छह के अरोग्य अस्पताल के पास उनकी गाड़ी में मिला है। उनके मुंह से झाग निकल रहा था, आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक कलह में उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया होगा, अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई। वहीं परिजनों ने हत्या की शंका जताई है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंदिरापुरम पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

विज्ञापन

वैशाली सेक्टर छह में अरोग्य अस्पताल के गार्ड को सुबह करीब नौ बजे गेट के सामने एक सिल्वर रंग की स्विफ्ट कार खड़ी मिली। उन्होंने पास जाकर देखा तो एक ड्राइवर सीट पर पड़ा था। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। जब चालक की कोई हलचल नजर नहीं आई तो अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने मामले की जानकारी तुरंत रामप्रस्थ पुलिस चौकी में दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार का दरवाजा खोला तो पता चला कि कार का लॉक खुला हुआ था। उसका शरीर नीला पड़ा था। इसके बाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाई और मौके से साक्ष्य एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी गाड़ी अस्पताल के बाहर ही खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार के नंबर से पुलिस ने की पहचानने की कोशिश 
पुलिस का कहना है कि युवक की पहचान करने के लिए कार में मोबाइल फोन देखा तो नहीं मिला। इसके बाद कुछ और दस्तावेज देखने की कोशिश की तो वो भी कुछ काम न आ सके। इसके बाद पुलिस ने कार का नंबर ट्रेस कर जांच की तो उनका पता दिल्ली के किशनगंज का निकला। इसेक बाद पता चला कि दिल्ली पर तो वह किराए पर रहते थे और दो साल पहले वहां से घर छोड़ चुके हैं। इसके बाद पुलिस ने शव की तस्वीर लोगों को दिखाई तो उसकी पहचान शालीमार गार्डन निवासी हर्षवर्धन के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने शालीमार गार्डन के पते को निकाला तो उनके पिता सर्वेश प्रसाद को इसकी जानकारी दी। पिता ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की।

विज्ञापन

पत्नी ने जताई हत्या की आशंका, नहीं दी कोई तहरीर
सूचना के बाद हर्ष वर्धन पत्नी पूनम राघव और दोनों बेटे भी मौके पर पहुंचे और हर्षवर्धन को देखकर रोने लगाई। पुलिस का कहना है कि उनकी पत्नी ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

गुरुवार रात से ही घर से निकले थे कारोबारी
पुलिस के मुताबिक, सर्वेश प्रसाद ने बताया कि हर्षवर्धन (40) अपनी पत्नी पूनम राघव और दो बच्चों के साथ वसुंधरा सेक्टर-13 में रहता है। वो लोग मूल रूप से उत्तराखंड के कर्णप्रयाग रतोड़ा के रहने वाले हैं। वह शिपिंग कारोबारी थे। गुरुवार रात से ही अपने घर से निकले थे। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं था और न ही परिवार वालों की तरफ से कोई जानकारी दी गई। वह अपने फोन भी घर ही छोड़कर निकले थे।

ये बोली पुलिस
इंदिरापुरम के सहायक पुलिस आयुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed