{"_id":"64862087b4463d5f520108e4","slug":"dead-body-found-hanging-from-contract-worker-accused-of-murder-ghaziabad-news-c-30-1-129981-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फंदे से लटका मिला संविदाकर्मी से शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फंदे से लटका मिला संविदाकर्मी से शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खोड़ा। नेहरू गार्डन चौकी क्षेत्र के आजाद विहार में सुखबीर सिंह के मकान में संविदाकर्मी संजेश सिंह उर्फ राजीव कुमार (19) का शव रविवार सुबह गार्डर में चुन्नी से लटका मिला। वह शुक्रवार दोपहर कासगंज में रहने वाली महिला के खोड़ा स्थित घर पहुंचा था। संदिग्ध परिस्थिति में संविदाकर्मी की मौत के बाद पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
कासगंज थाना जैथरा के कुंवरपुर गांव में संजेश सिंह उर्फ राजीव कुमार पुत्र साहिब सिंह विकास भवन में चपरासी का काम करता था। उसकी एक महीने पहले ही नौकरी लगी थी। पिता साहिब सिंह ने बताया कि शुक्रवार को संजेश बिना बताए खोड़ा में गांव की परिचित महिला के घर आया था। शुक्रवार दोपहर से ही वह बेटे से फोन पर बात करने का प्रयास कर रहे थे लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। शनिवार शाम संजेश ने अपनी छोटी बहन से बात की थी। रविवार सुबह खोड़ा पुलिस ने उन्हें संजेश की मौत की सूचना दी तब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।
पुलिस का कहना है कि आजाद विहार में सपना पत्नी सुखबीर किराये के मकान में रहते हैं। सपना मूलरूप से कासगंज की रहने वाली है। रविवार सुबह पुलिस को सपना ने संजेश के फांसी लगाकर लटकने की सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पूछताछ में सपना ने बताया कि वह शनिवार को अपनी मां के पास गांव गई थी। सुबह घर पहुंची तो वहां अंदर कमरे का दरवाजा बंद था। शक होने पर सपना ने खिड़की से देखा तो संजेश लटका दिखा। पुलिस ने संजेश का फोन और सामान भी कब्जे में लिया है। मृतक के पिता का आरोप है कि उनके बेटे को मारकर लटकाया गया है।
विज्ञापन
एसीपी साहिबाबाद (कार्यवाहक इंदिरापुरम) भास्कर वर्मा का ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर जांच कर रहे हैं।