फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Crime News: Dead Bodies Of Constable Couple Found In Ghaziabad Loni

सिपाही दंपती के शव मिले: 'कोई मीनाक्षी को डॉक्टर के पास ले जाओ', पत्नी को बचाने को चिल्लाता रहा, फिर खामोश...

Sun, 25 Jun 2023 11:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 25 Jun 2023 11:32 AM IST
सार

गाजियाबाद से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां फ्लैट में सिपाही दंपती के शव मिले हैं। दोनों ने खुदकुशी की है। मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों से इतनी जानकारी जरूर मिली है कि दोनों के बीच विवाद हुआ था, लेकिन बाद में यह निपट गया था। 

विज्ञापन
Ghaziabad Crime News: Dead Bodies Of Constable Couple Found In Ghaziabad Loni
सिपाही दंपती के शव मिलने के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के लोनी की आकाश विहार कॉलोनी में शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे सिपाही दंपती के शव फ्लैट के कमरे में मिले। पुलिस को रामपुर में तैनात यूपी पुलिस के सिपाही राजेश (26) का शव फंदे से लटकता मिला, जबिक मेरठ में तैनात सीआरपीएफ की सिपाही उसकी पत्नी मीनाक्षी (35) का शव बिस्तर पर पड़ा था। 
विज्ञापन


मीनाक्षी के मुंह से झाग निकल रहे थे। पड़ोसियों ने बताया कि फंदा लगाने से पहले राजेश ने चिल्लाकर कहा था कि मीनाक्षी ने जहर खा लिया है। माना जा रहा है कि पहले मीनाक्षी ने जान दी। उसकी मौत के बाद राजेश ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों से इतनी जानकारी जरूर मिली है कि दोनों के बीच विवाद हुआ था, लेकिन बाद में यह निपट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश मूल रूप से बागपत के बरनावा के निवासी थे और मीनाक्षी मुजफ्फरनगर के शाहपुर की। दोनों ने एक साल पहले ही प्रेम विवाह किया था। दो दिन पहले ही फ्लैट में रहने के लिए आए थे। 
Trending Videos

मीनाक्षी की तबीयत खराब थी और दिल्ली में उपचार चल रहा था। राजेश उसकी देखभाल के लिए छुट्टी लेकर आए थे। यह फ्लैट राजेश ने दो साल पहले खरीदा था। राजेश के भाई जानी की शादी मीनाक्षी की बहन से हुई थी। इसके बाद राजेश और मीनाक्षी में प्रेम संबंध हो गए। बाद में दोनों ने परिवार की रजामंदी से शादी कर ली थी।

 

मूकदर्शक बने रहे पड़ोसी 
राजेश के चिल्लाने के बाद भी आसपास के लोग आपस में ही बात करते रहे। कोई मीनाक्षी को डॉक्टर के पास ले जाने के लिए आगे नहीं आया। इसी बीच किसी ने फोन पर पुलिस को सूचना दे दी। अगर लोग तुरंत ही फ्लैट पर चले जाते तो मीनाक्षी को डॉक्टर के पास ले जाया जा सकता था। राजेश को आत्महत्या करने से रोका जा सकता था।

 

डॉक्टर के पास ले जाओ...
पड़ोसियों ने बताया कि राजेश दोपहर को पास के मेडिकल स्टोर से दवाई लेने गया था। वह लौटा तो मीनाक्षी जहर खा चुकी थी। ढाई बजे  राजेश फ्लैट के बाहर आकर चिल्ला रहा था। मीनाक्षी को डॉक्टर के पास ले जाओ। कुछ देर बाद आवाज आनी बंद हो गईं। 

 

एसीपी अंकुर विहार विवेक सिंह का कहना है कि दोनों की मौत के पीछे के कारणों की सही जानकारी नहीं हो पाई है। प्राथिमक जांच में पता चला है कि दोनों के बीच विवाद था।दोनों के फोन को कब्जे में ले लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed