फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   DCP and ACP remained deployed at UP Gate on the information of Rahul Gandhi's arrival.

Ghaziabad News: राहुल गांधी के आने की सूचना पर यूपी गेट पर तैनात रहे डीसीपी और एसीपी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
DCP and ACP remained deployed at UP Gate on the information of Rahul Gandhi's arrival.
साहिबाबाद। मुरादाबाद जिले के संभल में हुई हिंसा के बाद राहुल गांधी के प्रभावित इलाके में जाने की बात सामने आते ही ट्रांस हिंडन पुलिस सक्रिय हो गई। दिल्ली से यूपी जाने वाले रास्ते पर पुलिस फोर्स यूपी गेट पर तैनात रही। यहां तक कि डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील और एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय खुद भी करीब एक से डेढ़ घंटे वहां मौजूद रहे।
विज्ञापन


गाजियाबाद पुलिस को राहुल गांधी के दंगा प्रभावित इलाके में जाने की सूचना सोमवार रात मिल गई थी। ऐसे में मंगलवार सुबह से ही पुलिस फोर्स यूपी गेट पर तैनात रही। सुरक्षा एवं शांति बनाए जाने के लिहाज से संभल में बाहरी नेताओं के जाने पर पाबंदी है। ऐसे में राहुल गांधी ने मंगलवार को संभल जाने की बात कही तो पुलिस सुबह से ही यूपी गेट पर मुस्तैद हो गई। साहिबाबाद, शालीमार गार्डन, लिंक रोड और इंदिरापुरम समेत कई थानों की पुलिस को तैनात किया गया। यहां तक कि डीसीपी टीएचए निमिष पाटील और एसीपी रजनीश उपाध्याय भी मौके पर खुद मौजूद रहे। मंगलवार दोपहर जब राहुल गांधी का कार्यक्रम रद्द होने की बात सामने आई तब कहीं जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। डीसीपी निमिष पाटील ने बताया कि राहुल गांधी के संभल जाने के कार्यक्रम के चलते सुरक्षा के लिहाज से यूपी गेट पर पुलिसबल तैनात किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed