{"_id":"689c9c0b929846f03b0f0222","slug":"dbc-survey-dengularva-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1012-698943-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: डेंगू ब्रीड चेकर्स (डीबीसी) का प्रशिक्षण पूरा, 18 से करेंगे डेंगू लार्वा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: डेंगू ब्रीड चेकर्स (डीबीसी) का प्रशिक्षण पूरा, 18 से करेंगे डेंगू लार्वा सर्वे
विज्ञापन
- इस बार 106 डीबीसी करेंगे सर्वे, नष्ट कराएंगे लार्वा
- गर्मी, उमस और जलभराव हुआ डेंगू लार्वा पनपने के लिए अनुकूल
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। इस बार अधिक बरसात होने के बाद डेंगू के केस बढ़ने की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग डेंगू लार्वा सर्वे अभियान शुरू कर रहा है। एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. शिवि अग्रवाल ने बुधवार व बृहस्पतिवार को डेंगू ब्रीड चेकर्स (डीबीसी) को प्रशिक्षण दिया। सह सभी 18 अगस्त सोमवार से सर्वे शुरू करेंगे।
जिला मलेरिया अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि अभी तक डेंगू के सिर्फ 25 केस हैं। इन्हें बढ़ने से रोकने के लिए इस बार डीबीसी की संख्या बढाई गई है। यह सभी 18 अगस्त से घर-घर जाकर सर्वे करेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार डीबीसी की संख्या बढ़ाई गई है ताकि डेंगू के प्रसार को समय रहते रोका जा सके। अभी तक जिले में डेंगू के केवल 25 मामले सामने आए हैं लेकिन अधिक बारिश और जलभराव के कारण आने वाले दिनों में जोखिम बढ़ सकता है। गर्मी और उमस भी डेंगू के मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल परिस्थितियां तैयार करती हैं। ऐसे में समय पर रोकथाम जरूरी है।
सर्वे के साथ ही टीम नष्ट करेगी लार्वा
डीबीसी टीम घर-घर जाकर पानी जमा होने वाले स्थानों की जांच करेगी। जिन स्थानों पर डेंगू लार्वा मिलेगा वहां तुरंत उसे नष्ट किया जाएगा। इसके साथ ही लोगों को यह भी बताया जाएगा कि किस तरह से पानी जमा न होने दें और सफाई पर विशेष ध्यान दें। अभियान के तहत कूलर, गमले, पानी की टंकियां, छत पर रखे बर्तनों और अन्य कंटेनरों में पानी की जांच की जाएगी। जहां लार्वा मिलेगा, वहां के मालिक या जिम्मेदार व्यक्ति को चेतावनी दी जाएगी और स्थिति को सुधारने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता का कहना है कि डेंगू से बचाव के लिए लोगों की भागीदारी बेहद जरूरी है। अकेले विभाग के प्रयास तब तक सफल नहीं होंगे जब तक लोग स्वयं भी सतर्क न रहें। विभाग ने अपील की है कि लोग अपने घर और आसपास पानी जमा न होने दें और यदि बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द या प्लेटलेट्स की कमी जैसे लक्षण हों तो तुरंत नजदीकी अस्पताल में जांच कराएं।
सर्विलांस अधिकारी का कहना है कि समय पर लार्वा सर्वे और जागरूकता अभियान से डेंगू के मामलों को नियंत्रित किया जा सकता है। पिछले वर्षों के अनुभव को देखते हुए इस बार अभियान को और अधिक सघन बनाने का निर्णय लिया गया है ताकि बीमारी के प्रसार पर शुरुआती स्तर पर ही रोक लगाई जा सके।
-- -- -- --