फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Day scramble for the evening salt

दिनभर नोट शाम को नमक के लिए मारामारी

Fri, 11 Nov 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 11 Nov 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Day scramble for the evening salt
नमक बंद होने की अफवाह पर मचा हाहाकार - फोटो : उत्‍तर प्रदेश्‍ा

शुक्रवार को दिनभर बैंकों के बाहर नोट बदलवाने के लिए मारामारी रही तो शाम को नमक खत्म होने की अफवाह ने शहर में अफरातफरी मचा दी। नमक की दुकानों पर जबरदस्त भीड़ लग गई। लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मुरादनगर-लोनी समेत कई जगह नमक 100 से 150 किलो रुपये बिका।

विज्ञापन


 डासना गेट बाजार, चौपला, संजय नगर सेक्टर 23, किराना मंडी, दिल्ली गेट, बजरिया, पटेल नगर, शिब्बनपुरा, मालीवाड़ा, गांधीनगर आदि कालोनियों में लोगों की भीड़ ऐसी उमड़ी कि जगह-जगह पुलिस तैनात करनी पड़ी। पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ और लोगों को समझाया, लेकिन कोई भी मानने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन


दुकानदारों ने भी मौके का फायदा उठाया। उन्हाेंने एक किलो नमक को 100 से 150 रुपये तक बेचा।उधर, लोनी, मुरादनगर, मोदीनगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और बुरी थी। मुरादनगर के पठानान कालोनी निवासी वसीम ने बताया कि नमक खत्म होने की खबर कहां से आई पता नहीं, लेकिन घर में नमक नहीं होगा तो खाना कैसे बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए 100 रुपये देकर नमक का पैकेट खरीदा है। अफरा-तफरी का यह हाल नूरगंज और ईदगाह में भी रहा।टीएचए में खत्म हुआ नमक तो दिल्ली से लाएसाहिबाबाद। टीएचए की पप्पू कालोनी, शहीद नगर, शालीमार गार्डन, भोपुरा, कृष्ण विहार कुटी आदि कालोनियों में किराना दुकानों पर नमक के लिए भीड़ लग गई। लोग कई-कई पैकेट नमक खरीदने लगे।

दुकानदारों ने 15 से 20 रुपये में बिकने वाले नमक के 50 से 100 रुपये तक वसूले। कुछ दुकानाें पर तो 15 से 20 मिनट में नमक खत्म हो गया, जिसके बाद लोग नमक खरीदने दिल्ली पहुंच गए। रेजिडेंट श्याम सिंह ने बताया कि नमक खरीदने के लिए दुकान पहुंचा तो नमक खत्म हो गया था।

जिसके बाद दिल्ली की एक दुकान से पांच-छह पैकेट नमक लेकर आया।नमक की दुकान लूटने का प्रयासशहीद नगर में दुकानदार कुंवर पाल शर्मा, सलाउद्दीन और रहीशुद्दीन मलिक ने बताया कि उनकी दुकानों पर नमक खरीदने वाले लोगों की भीड़ लगी हुई थी। इसी बीच काफी संख्या में लोग इकठ्ठा होकर आए और दुकान लूटने का प्रयास करने लगे।

उन्होंने किसी तरह शटर बंद कर दुकान को लुटने से बचाया। उन्हाेंने मामले की सूचना पुलिस को भी दी। मौके पर पुलिस पहुंची और भीड़ को हटाया।लोनी में 100 रुपये किलो बिका नमक नमक खत्म होने की अफवाह पर शुक्रवार शाम लोगों ने नमक को स्टॉक करना शुरू कर दिया।


देर शाम दुकानों पर नमक खरीदने वालों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। दुकानदारों ने अफवाहों का फायदा उठाकर नमक का पैकेट 100 रुपये में बेचा। शुक्रवार शाम अचानक अफवाह चली कि शनिवार से नमक बंद हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed